Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

कटे हाथ का दर्द भूलकर दूसरे हाथ से क्रिकेट का बल्ला घुमा रहा आकाश

-बिस्तर पर ही क्रिकेट खेलने का मज़ा ले रहा है बालक।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। चलती ट्रेन से गिरने पर एक हाथ व एक पैर गवां चुका 7 वर्षीय आकाश अभी भी बिस्तर पर उपचार करवा रहा है। लेकिन एक सुखद तस्वीर सामने आई। इसमें वह दर्द भूलकर अब अपनी हसरतें पूरी करने लगा है। हाथ कटने का दर्द भूलकर वह क्रिकेट का बल्ला घुमाकर मानों अपने साथ हुए हादसे को चुनौती दे रहा है। हालांकि अभी भी बालक यह बताने में असमर्थ है कि वह कहां का निवासी है।
मालूम हो कि देहरादून एक्सप्रेस में सवार यह बालक रतलाम डाट की पुलिया एरिया में कोच से गिर गया था। जिसमे उसका एक हाथ व एक पैर कट गया था। तब से वह इंदौर एमवाय अस्पताल में भर्ती है। अभी भी उसके कटे हाथ व पैर में दर्द है। इसकी देखभाल के लिए जीआरपी आरक्षक चेतन

नरवाले अब इसका ध्यान हटाकर खेल व मनोरंजन में इसे व्यस्त कर रहे है। चेतम की बॉल पर आकाश एक हाथ से बल्ला घुमाकर क्रिकेट खेलने का मजा ले रहे है। यह नज़ारा पूरे वार्ड में आकर्षण का केंद्र बना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.