Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

रतलाम मंडल में टिकट चेकिंग स्टाफ का बदलेगा लुक: अब ‘ब्लैक जैकेट’ में नजर आएंगे टीटीई, जेब से देने होंगे 1200 रुपए

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के टिकट चेकिंग डयूटी स्टाफ (TTE) की पहचान अब और अधिक स्मार्ट और आधुनिक होने जा रही है। रेलवे प्रशासन ने टिकट चेकिंग कर्मचारियों के ड्रेस कोड में एक बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। अब रतलाम मंडल के टिकट चेकिंग कर्मचारी आकर्षक जैकेट  में ड्यूटी करते नजर आएंगे। इस नई यूनिफॉर्म के लिए बड़ौदा में जैकेट तैयार करने के ऑर्डर भी दे दिए गए हैं। कुछ जैकेट रतलाम पहुंचने के बाद इनका टीटीई द्वारा पहनकर ट्रायल भी लिया गया।

कॉर्पोरेट लुक के साथ नया अंदाज:- रेलवे का यह कदम फ्रंटलाइन स्टाफ को एक प्रोफेशनल और कॉर्पोरेट लुक देने के उद्देश्य से उठाया गया है। बड़ौदा में इस नए ड्रेस कोड के लिए बड़े पैमाने पर जैकेट्स का ऑर्डर जारी हो चुका है। जो जल्द ही रतलाम मंडल के कर्मचारियों को भी उपलब्ध कराई जाएंगी। माना जा रहा है कि यह नया जैकेट पहनने में आरामदायक होने के साथ-साथ ऑन-ड्यूटी स्टाफ को एक विशिष्ट पहचान देगा। आने वाले दिनों में रतलाम मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में टिकट चेकिंग अमला इसी नए ‘ब्लैक जैकेट’ लुक में मुस्तैद दिखाई देगा। कमर्शियल के अधिकारी के मुताबिक कुछ जैकेट तैयार होकर आए है। इनका चैकिंग कर्मचारियों द्वारा पहनकर ट्रायल भी लिए है।
हालांकि इसका शुरू में विरोध भी हुआ। यह भी सवाल उठाए गए थे कि आखिर जैकेट के बड़ौदा में ही ऑर्डर क्यों दिए गए।

​कर्मचारियों पर आएगा ₹1200 का भार :- इस नए बदलाव में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय इसका खर्च है। इस नए ब्लैक जैकेट का पूरा खर्च रेलवे प्रशासन नहीं उठा रहा है। इस नई यूनिफॉर्म (ब्लैक जैकेट) को लेने के लिए संबंधित टिकट चेकिंग कर्मचारियों को 1,200 रुपए की राशि खुद वहन करनी होगी।

व्यवस्था और कर्मचारियों पर क्या होगा असर?

– यात्रियों के लिए आसानी: स्टेशनों और चलती ट्रेनों की भीड़भाड़ में काले जैकेट पहने इन कर्मचारियों को यात्री अब दूर से ही आसानी से पहचान सकेंगे।
– स्टाफ में मिली-जुली प्रतिक्रिया: जहां एक तरफ नया और स्मार्ट लुक मिलने से कर्मचारी खुश हैं। वहीं दूसरी तरफ 1,200 रुपए का वित्तीय भार खुद उठाने के फैसले को लेकर कर्मचारियों के बीच चर्चाओं और असंतोष का माहौल भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds