सांठगांठ की पोल पर मेलजोल की रिपेरिंग…पहली बारिश में धंसे रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर अब लीपापोती वर्क्स
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे स्टेशन के नए प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर घटिया निर्माण के चलते फर्श व पेवर ब्लॉक धंसने का मामला उजागर होने के बाद भ्रष्टाचार की पोल खुली। इसके बाद रेलवे ने इसकी रिपेरिंग शुरू करवाई। बताया जा रहा कि डीआरएम अश्वनी कुमार के कार्यकाल में स्ट्रक्चर डेवलपमेंट की फेहरिस्त में यह सबसे घटिया निर्माण माना जा रहा है। जबकि इसी कार्यकाल में इंजीनियरिंग विभाग के अधीन कई घटिया निर्माण किए गए।
इधर, मामले में रेलवे की ओर से भी पक्ष दिया गया। इसमें कहा गया कि पहली बारिश में मिट्टी धंसती ही है।
