Logo
ब्रेकिंग
स्पीड दी खरगोश की, चाल अभी भी कछुआ... रतलाम मंडल में करोड़ों खर्च के बाद भी 'लेटलतीफ' हैं ट्रेनें, ते... रेलवे स्कूल में सौर ऊर्जा प्लांट का अभिनव प्रयोग....30 किलोवाट का का बनाया सौर-आधारित पार्किंग शेड, ... बड़ा हादसा टला....रेलवे डॉक्टर के घर भारी भरकम पेड़ गिरा, चपेट में आई कार, ग़नीमत है डॉक्टर साहब अंदर प... रेलवे रनिंग कर्मचारियों को स्टील वॉटर बॉटल देगा रेल प्रशासन...पीएनएम में 36 सूत्रीय मांगों में से 26... सांठगांठ की पोल पर मेलजोल की रिपेरिंग...पहली बारिश में धंसे रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर अब लीपापोती व... रतलाम मंडल में टिकट चेकिंग स्टाफ का बदलेगा लुक: अब 'ब्लैक जैकेट' में नजर आएंगे टीटीई, जेब से देने हो... चलती ट्रेन में हाई वॉल्टेज ड्रामा....बर्थ पाने आक्रोशित हुए लोको पायलट, टीटीई ने कहा-चार्ट आने दो, उ... करोड़ों की लागत पानी-पानी....नया रेलवे मालगोदाम बारिश में बेहाल, लापरवाही से लाखों का माल दांव पर छोटे मियां के बड़े ठाट: क्लास-टू बनते ही हवा में उड़े अफ़सर बाबू, 'जेठा भाई' अभी तक फाइलें रहे नाप! गुलाब चक्कर संरक्षण कार्य की सराहना....जोधपुर रियासत के पूर्व महाराजा गजसिंह ने पूर्व कलेक्टर राजेश ...

रेलवे रनिंग कर्मचारियों को स्टील वॉटर बॉटल देगा रेल प्रशासन…पीएनएम में 36 सूत्रीय मांगों में से 26 मांगें स्वीकृत

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की दो दिवसीय वार्ता तंत्र (पी एन एम) की बैठक 9.07.26 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समिति कक्ष में हुई।
मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार के साथ मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ एवं समस्त शाखा प्रमुख की उपस्थिति में वार्ता में कर्मचारी हितों से जुड़ी 36 सूत्रीय मांगों में से 26 मांगों को स्वीकृति दी गई।
बैठक में यूनियन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, जोनल महिला कन्वीनर शबाना शेख, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी, मंडल संगठन मंत्री बीएल मीणा के अलावा रतलाम मंडल के सभी शाखों के सचिन अध्यक्ष इस बात का तंत्र में उपस्थित रहे। अपने-अपने मुद्दों पर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।जानकारी वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

निम्नलिखित महत्वपूर्ण मुद्दे

1. राहुल सुविल (दिव्यांग कर्मचारी), श्री बबलू मालवी (SSC सिग्नल नॉर्थ) एवं विजय चौहान (हेल्पर/TRD) की नियमानुसार पदोन्नति की कार्रवाई की जाएगी।
2. शिवानंद पाण्डे (Sr. TCN) को DADN में ही पदोन्नति का लाभ प्रदान किया जाएगा।
3. सागर मिश्रा को वैकल्पिक नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
1. स्टेशन मास्टर श्रेणी के सभी स्टेशन मास्टर, जो टाइप-III एवं टाइप-IV रेल आवास के पात्र हैं, उनके लिए रेल आवासों के Earmark/De-earmark का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जाएगा।
2. गुड्स ट्रेन मैनेजर से वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर के पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
3. पलसोड़ा–मकड़वन स्टेशन की पानी की पाइपलाइन एवं सड़क निर्माण कार्य दूसरे ठेकेदार द्वारा कराया जाएगा।
4. उज्जैन पार्सल कार्यालय एवं गोदाम शेड के नए निर्माण हेतु निविदा जारी कर दी गई है।
5. उज्जैन स्टेशन पर स्टाफ के वाहनों की पार्किंग हेतु सर्कुलेटिंग एरिया में व्यवस्था की जाएगी।
6. नागदा स्टेशन पर पानी की टंकी के पास खुले रास्ते को बंद कर दिया गया है।
7. बकनिया भोरी रनिंग रूम का नया निर्माण प्रस्तावित है। यह कार्य प्रक्रियाधीन है तथा विद्युत आपूर्ति ET विभाग द्वारा दी जाएगी।
8. कैरेज एंड वैगन कोचिंग डिपो, DADN में रेस्ट रूम एवं लंच रूम प्रस्तावित हैं तथा सुपरवाइजर के लिए कॉन्ट्रैक्टर से कमरा खाली कराकर उपलब्ध कराया जाएगा।
9. इंजीनियरिंग, पावर, AC/TL एवं अन्य पात्र विभागों के कर्मचारियों को रेनकोट एवं सेफ्टी शूज़ अगले 15 दिनों में वितरित किए जाएंगे।
10.  मुकेश कुमार मीणा (ट्रैक मेंटेनर, SSE NMH) के बोनस भुगतान हेतु मुख्यालय से शीघ्र स्वीकृति प्राप्त कर भुगतान किया जाएगा।
11. श्री लोकेश अहीर (TCN, SSE C&W, शंभूपुरा) को ऑप्शन का लाभ तथा वर्तमान पदोन्नति का लाभ प्रदान किया जाएगा।

12. रेलवे कॉलोनी, मूडलाराम कॉलोनी में लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान हेतु इंडिविजुअल मीटर लगाए जाएंगे।
13.  देवीलाल सुथार (TCN ग्रेड-III, शंभूपुरा) की वरिष्ठता सुधार का प्रकरण पर्सनल विभाग को अग्रेषित किया जाएगा।
14. विद्युत पावर विभाग, रतलाम मंडल के TCN-III कर्मचारियों की पदोन्नति परीक्षा शीघ्र आयोजित की जाएगी।
15. SBI रेलवे सर्विस पैकेज इंश्योरेंस के ₹10,00,000 के भुगतान हेतु आवश्यक डाटा मुख्यालय भेज दिया गया है।
16. रनिंग कर्मचारियों को स्टील वॉटर बॉटल शीघ्र वितरित की जाएगी। रनिंग कर्मचारियों को स्टील वॉटर बॉटल शीघ्र वितरित की जाएगी।
17. सीहोर, शुजालपुर एवं बेरछा स्टेशनों पर ट्रैक मेंटेनर, सिग्नल, पावर एवं ट्रैफिक विभाग के कर्मचारियों के लिए वाटर कूलर एवं RO लगाए जाएंगे।
18. रतलाम मंडल स्थित सभी टॉवर/आरआरआई में शीघ्र एयर कंडीशनर (AC) लगाए जाएंगे।
19. गाड़ी संख्या 09165/09166 में थ्री-टियर एवं इकोनॉमी कोच में सीट आरक्षण हेतु मुख्यालय को पत्र भेजा गया है।
20. रतलाम मंडल के सभी स्टेशनों पर पॉइंट्समैन के लिए “ऑल राइट” गुमटी निर्माण कार्य स्वीकृत हो गया है।
21. दाहोद रेलवे कॉलोनी के रखरखाव हेतु ₹9.5 करोड़ की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.