Logo
ब्रेकिंग
यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

बड़ा हादसा टला….रेलवे डॉक्टर के घर भारी भरकम पेड़ गिरा, चपेट में आई कार, ग़नीमत है डॉक्टर साहब अंदर पूजा कर रहे थे

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे कॉलोनी रोड नंबर 11 में शुक्रवार सुबह उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया। जब एक रेलवे डॉक्टर के शासकीय निवास पर विशालकाय पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर नीचे खड़ी एक कार पर जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि दबने से कार का ऊपरी हिस्सा पिचक गया। लेकिन गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।


पेड़ गिरने की यह घटना सुबह करीब 10.50 बजे रेलवे डॉक्टर एमके टटवाड़े के शासकीय निवास पर हुई। बताया जा रहा है कि पेड़ गिरने के वक्त घर के बाहरी परिसर में कोई नहीं था। जबकि डॉक्टर घर में पूजा कर रहे थे। अचानक एक जोरदार आवाज के साथ गुलमोहर का पेड़ कार पर गिर गया।

दर्जनों की संख्या में गुलमोहर पेड़:- रेलवे कॉलोनी में दर्जनों सालों पुराने पेड़ है। हर बारिश में गुलमोहर के पेड़ गिरने की घटना हो रही है। दो साल पहले डीआरएम ऑफिस परिसर में पेड़ गिरा था। जबकि पिछले हिस्से में एक पेड़ कटवा भी दिया गया था। रहवासियों का कहना है कि ऐसे पुराने और कमजोर पेड़ों को रेल प्रशासन कटवा दें या जड़ से उखड़वा दें। क्योंकि इससे कभी जनहानि भी हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.