Logo
ब्रेकिंग
चलती ट्रेन में हाई वॉल्टेज ड्रामा....बर्थ पाने आक्रोशित हुए लोको पायलट, टीटीई ने कहा-चार्ट आने दो, उ... करोड़ों की लागत पानी-पानी....नया रेलवे मालगोदाम बारिश में बेहाल, लापरवाही से लाखों का माल दांव पर छोटे मियां के बड़े ठाट: क्लास-टू बनते ही हवा में उड़े अफ़सर बाबू, 'जेठा भाई' अभी तक फाइलें रहे नाप! गुलाब चक्कर संरक्षण कार्य की सराहना....जोधपुर रियासत के पूर्व महाराजा गजसिंह ने पूर्व कलेक्टर राजेश ... कर्मचारी परिषद के प्रशांत पांडेय का संगठनात्मक प्रमोशन, CWC समिति ने सौंपा पश्चिम रेलवे जोन के महामं... सुर निशा में मेघ महफ़िल, इठलाई बरखा, थिरकी बूंदें...गुलाब चक्कर में मंत्रमुग्ध कर गई 'नयन गीतमाला' सं... कांग्रेसी नेताओं की हुंकार.....उज्जैन जमीन प्रकरण, भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों पर कांग्रेस प्रदेश म... रेलवे स्टेशन पर गुणवत्तापूर्ण डेवलपमेंट के दावे खोखलें: रतलाम में हल्की बारिश में ही नए प्लेटफॉर्म न... ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस में बवाल: AC कोच का दरवाजा बंद करने पर विवाद, कैटरिंग वेंडर ने ट्रेन अटेंडे... रेलवे स्टेशन पर सांसदों और अधिकारियों के रात्रि प्रोटोकॉल में दिक्कत: परिषद ने उठाई सीटीआई ऑफिस को 2...

चलती ट्रेन में हाई वॉल्टेज ड्रामा….बर्थ पाने आक्रोशित हुए लोको पायलट, टीटीई ने कहा-चार्ट आने दो, उसके बाद देंगे

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ट्रेन संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस (डीलक्स एक्सप्रेस) के एसी कोच में बर्थ पाने की बात को लेकर रेलवे के ही दो विभागों के कर्मचारी आपस में भिड़ गए। कोटा से एसी कोच में स्पेयर (ऑन-ड्यूटी यात्रा कर रहे) चढ़े लोको पायलट राजाराम कुमार और ट्रेन में तैनात टीटीई (TTE) जीएस भाटी के बीच बर्थ को लेकर विवाद और कहासुनी हो गई। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण रात के समय कोच में मौजूद यात्री काफी देर तक परेशान होते रहे। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोको पायलट ने टीटीई पर ट्रेन से धक्का देने का आरोप लगाया। जबकि रतलाम पहुंचे टीटीई ने लिखित में शिकायत की है कि लोको पायलट को स्वयं टीटीई की सीट पर जाने को कहा। लेकिन वे इस पर राजी न होते हंगामा करते रहे। गलत आरोप भी लगा रहे है।

लोको पायलट का आरोप-‘टीटीई ने कोच से धक्का देने की कोशिश की’:- घटना के बाद लोको पायलट राजाराम ने टीटीई पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। लोको पायलट के साथ लोको पायलट परमानंद गोचर व हेमराज भी थे। राजाराम का कहना था कि जब उन्होंने नियमानुसार बर्थ की मांग की। तब टीटीई ने सहयोग करने के बजाय उनके साथ बहस शुरू कर दी। लोको पायलट ने यह गंभीर आरोप भी लगाया कि विवाद के दौरान टीटीई ने उन्हें एसी कोच से धक्का देने की कोशिश की।

टीटीई का पलटवार- ‘यात्रियों के पर्दे उठा-उठाकर चेक कर रहे थे लोको पायलट’:- दूसरी ओर रतलाम स्टेशन पहुंचने पर टीटीई जीएस भाटी ने इस मामले में अपनी ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अपना मजबूती से पक्ष रखा। टीटीई भाटी के मुताबिक, उन्होंने लोको पायलट को सम्मानपूर्वक 7 नंबर (टीटीई स्वयं की ) बर्थ पर बैठने के लिए कहा था। स्पष्ट किया था कि चार्ट आने पर ही बर्थ की वास्तविक उपलब्धता का पता चल सकेगा। इसके बाद ही वे खाली होने पर बर्थ दे सकेंगे।
इस पर लोको पायलट कोच में विवाद करने लगे। निर्धारित सीट पर बैठने के बजाय कोच में घूम-घूम कर सो रहे यात्रियों की बर्थ के पर्दे उठा-उठाकर चेक करने लगे। जिससे यात्रियों की गोपनीयता भंग हो रही थी। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया, तो वे विवाद पर आमादा हो गए। बाद में इन्हें टॉयलेट एरिया में लाए। इस दौरान आरपीएफ भी मौजूद थी तथा आरपीएफ ने भी वीडियो बनाया। जिसमें पूरी सच्चाई है। 

यात्री रहे परेशान, जांच में जुटा प्रशासन :- सफर के दौरान तीखी बहस और हंगामें से कोच का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सहयात्रियों को खासी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत के बाद रेलवे प्रशासन मामले की जांच कर रहा है कि गलती किसकी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds