Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

रतलाम में CBI की बड़ी कार्रवाई …. CGST कार्यालय में छापा, सहायक आयुक्त रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार, फर्नीचर व्यवसायी को भी बनाया आरोपी

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम में सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई कर सीजीएसटी के सहायक आयुक्त को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। सीजीएसटी के सहायक आयुक्त द्वारा जावरा के व्यापारी पर जीएसटी कार्रवाई न करने के बदले रिश्वत लेने का सामने आया है। सीबीआई ने सहायक आयुक्त को गिरफ्तार करने के साथ ही रतलाम के फर्नीचर व्यवसायी को भी आरोपी बनाया है।

फोटो:- फर्नीचर व्यापारी सुरेश मनसुखानी।

जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने सीजीएसटी (CGST) के सहायक आयुक्त शंकर परमार पर आरोप है कि जीएसटी के मामले में जावरा की एक फर्म के विरुद्ध कार्रवाई शुरू नहीं करने के एवज में 5 लाख रुपए रिश्वत की डील की थी। इसकी डेढ़ लाख रुपए की किश्त लेना थी। रिश्वत की राशि रतलाम के फर्नीचर व्यवसायी के माध्यम से लेने का इन्होंने प्लान बनाया था।

धीरे-धीरे खुलती गई कार्रवाई की परतें:- सूचना की प्रारंभिक लिंक से पता चला कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने रतलाम से एक फर्नीचर व्यवसायी को पूछताछ के लिए उठाया है। बाद में सूत्रों से पता चला कि 30 जनवरी 2026 को जावरा के राजेश मनसुखानी नामक एक व्यक्ति की शिकायत पर सीबीआई के भोपाल मुख्यालय से आठ सदस्यीय दल ने सीनियर इंस्पेक्टर अभिषेक सोनेकर के नेतृत्व में कार्रवाई की है। सीबीआई ने रतलाम में पदस्थ सीजीएसटी के सहायक आयुक्त शंकर परमार और सुरेश मनसुखानी नामक एक व्यक्ति को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) व प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है।

दोपहर से ही सक्रीय हुई टीम:- सूत्रों के अनुसार सीबीआई के दल ने मंगलवार दोपहर को ही रतलाम में सीजीएसटी ऑफिस और यहां प्रतापनगर-अहिंसा ग्राम मार्ग स्थित फर्नीचर व्यवसाय से जुड़ी फर्म की लोकेशन आदि ट्रैस कर ली थी। जिससे जुड़े व्यक्ति के माध्यम से सीजीएसटी के सहायक आयुक्त परमार को रिश्वत मिलने वाली थी। इसके बाद टीम शिकायकर्ता राजेश मनसुखानी नामक व्यक्ति को जावरा लेने पहुंची और उसे साथ लेकर रतलाम आई। यहां पहले शिकायकर्ता के माध्यम से फर्नीचर निर्माता फर्म के सुरेश मनसुखानी की पहचान की। इसी दौरान टीम ने सीजीएसटी ऑफिस में धावा बोलकर सहायक आयुक्त परमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। विभाग के रिकॉर्ड से शिकायकर्ता से जुड़े प्रकरण की जानकारी भी प्राप्त की।

पूछताछ में और भी खुलेंगे राज:- सूत्रों से जानकारी मिली है कि पकड़े गए फर्नीचर व्यापारी से सीबीआई पूछताछ में और भी राज खुलने की संभावना है। इसके अन्य मामलों के लिंक रेलवे सहित अन्य विभागों के अफसरों से जुड़े होने की आशंका की दिशा में दस्तावेजी पूछताछ संभव है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.