Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

पीएनएम में सार्थक पहल….98 मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें 24 मुद्दों पर सहमति

-डब्ल्यूआरईयू की द्वितीय मंडल स्तर बैठक मंडल मंत्री बारठ व अध्यक्ष पांडेय ने उठाए मुद्दें।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की द्वितीय पीएनएम वार्ता 20-21/08/2025 को मंडल कार्यालय के समिति कक्ष पर हुई। वार्ता में यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारठ एवं मंडल अध्यक्ष हृदेश पांडेय ने कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे उठाए। 98 मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें 24 मुद्दों पर सहमति हुई।

मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक अक्षयकुमार व वरिष्ठ मंडल कार्मिक आधिकारी सोमनाथ गायकवाड तथा अन्य विभाग के शाखा प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे, मुख्य मद पर लिए गए निर्णय

1) रेलवे आवास संबंधित  CIG मीटिंग समय पर की जाएगी तथा क्वार्टर मेंटेनेंस का कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा एवं इसके लिए अतिरिक्त फंड उपलब्ध करवाया जाएगा।की भी व्यवस्था की गई उपलब्धता की जाएगी।

2) मंडल कार्यालय के ऊपरी मंजिल के सभी कार्यालयों में ऐसी लगाएं जाएंगे।

3) लोकोमोटिव केयर सेंटर में

a. सेफ्टी शूज का वितरण शीघ्र किया जाएगा।

b. 1& 2 पिट लाइन के शेड का कार्य शीघ्र चालू कर दिया जाएगा।

4) लोकोमोटिव केयर सेंटर से रेलवे कॉलोनी की ओर जाने वाली एप्रोच रोड व पुलिया का कार्य इस वित्तीय वर्ष में करवाया जाएगा।

5) रतलाम मंडल के सीधी भर्ती में नियुक्त वरिष्ठ लिपिक को पूर्व में प्रशिक्षण हेतु उदयपुर नहीं भेजा जा रहा था। यूनियन की मांग के अनुसार के अनुसार उन्हें अब नियमित क्रमवार भेजा जाएगा। उदयपुर प्रशिक्षण केंद्र पर पत्र लिखकर स्पेशल बैच की व्यवस्था भी की जाएगी।

6) विद्युत पावर विभाग के सभी कर्मचारियों को शीघ्र  रेनकोट, हेलमेट, सेफ्टी शूज, विंटर जैकेट आदि प्रोटेक्टिव गियर प्रदान किए जाएंगे।

7) सभी विभाग के पदोन्नति की  सिलेक्शन परीक्षा प्रक्रिया निरस्त कर दिया गया था यूनियन ने इस मांग को प्रमुखता से उठाई गई। जिसे प्रशासन द्वारा सिलेक्शन परीक्षाओं की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तथा आवश्यक असेसमेंट प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

8) नौगांव -फतेहाबाद – चिंतामन गणेश स्टेशन खंड के समपार फाटक पर पेय जल आपूर्ति हेतु गेटमैन द्वारा खर्च किए गए पैसों के बकाया बिल का भुगतान बहुत समय से वर्ष 2022 से लंबित चल रहा था। यूनियन की मांग पर ₹372320/- (तीन लाख बहोत्तर हजार तीन सो बीस रुपए) प्रक्रिया में ले लिया गया है। जिसे भुगतान शीघ्र कर दिया जाएगा।

9) इंदौर कोचिंग डिपो की सिक लाइन शेड में जो पिट लाइन 1&3 बनी हुई हैं उसमें बारिश का पानी भर जाता है। यूनियन की मांग प्रशासन द्वारा इस कार्य को प्रपोजल बनाकर स्वीकृति ली जाएगी और कार्य को पूरा करवाया जाएगा।

10) शंभूपुरा C&W विभाग के ट्रेन ड्यूटी कर्मचारियों की शिफ्ट परिवर्तन करने के कारण कर्मचारियों की समस्या आ रही थी। मीटिंग मैं चर्चा अनुसार शिफ्ट परिवर्तन नहीं की जाएगी।

11) बाकनिया भोरी स्टेशन पर कर्मचारियों के आवास का रास्ता बरसात में  बंद हो जाता है। जिसे यूनियन की मांग पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वारा आवश्यक निरीक्षण करवाने के पश्चात शीघ्र ही अप्रोच रोड बनवाने की कार्रवाई की जाएगी।

12) विजय चौहान हेल्पर TRD (PwBD कोटे मैं सीधी भर्ती के तहत जॉइनिंग किया था परंतु विभाग में उन्हें पदोन्नति नहीं मिल पा रही थी प्रशासन द्वारा शीघ्र ही नियम अनुसार  पदोन्नति प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

13) वर्ष 2018 के बाद मर्जर CCTC कैटिगरी के कर्मचारी के लेवल 6 के प्रमोशन काफी समय से लंबित हैं जिसमें 60 से अधिक कर्मचारी प्रभावित हो रहे थे यूनियन की मांग पर प्रशासन प्रमोशन की कार्यवाही को शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।

14) CTI कार्यालय रतलाम में तीनों शिफ्ट में CTI लगाने की यूनियन की मांग पर प्रशासन द्वारा शीघ्र ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

15) पॉइंट्स मैन श्रेणी के कर्मचारियों के 12 घंटे वाले EI रोस्टर से 8 घंटे के C रोस्टर में करने की मांग को यूनियन द्वारा प्रमुखता से ली गई जिस पर प्रशासन द्वारा जॉब एनालिसिस करके  शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा।

16) ट्रैकमैन कर्मचारियों  के कार्यस्थल पर टूल  एवं रेस्ट रूम को सुधारने एवं आवश्यक स्थान पर नए बनवाने हेतु यूनियन की मांग को प्रशासन द्वारा मान लिया गया है  जिसे शीघ्र ही प्रक्रिया मैं लेने के निर्देश दे दिए गए हैं।

17) पॉइट्समैन श्रेणी के कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान स्टेशन प्लेटफॉर्म से ऑलराइट मिलने पर मिलाने के लिए हट जहां पर नहीं बने है वहां पर शीघ्र ही बनवाने के आदेश दे दिए गए हैं। अन्य मुद्दों पर भी सहमति बनी।

मीटिंग के अंत में वरिष्ठ लेखा अधिकारी अंकित सोमानी का स्थानांतरण अन्य जोन में होने पर वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन द्वारा शाल, श्रीफल एवं पुष्प माला से स्वागत कर उन्हें शुभकामना एवं बधाई दी गई।

इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, केंद्रीय महिला कोऑर्डिनेटर शबाना शेख, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष हरीश चांदवानी, विभिन्न शाखाओं के सचिव विजय पालीवाल शुजालपुर, राजीव त्रिवेदी दाहोद, रविंद्र उपाध्याय उज्जैन, भूपेश शोर इंदौर, तरुण भार्गव नीमच,एस.के. लाल देवास, सचिन वर्मा महू, लोकल ब्रांच शाखा सचिव अशोक तिवारी, भूपेंद्र गुर्जर, कुलदीप सिंह चौहान,पंकज पंवार, राजेश जैन, हरेंद्र यादव, सुनील चतुर्वेदी, पल्लव उपाध्याय,उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.