Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

जय महाकाल के जयघोष के साथ यात्रा पूरी…..श्री सर्वब्राह्मण सभा की निशुल्क उज्जैन धार्मिक यात्रा का एंजॉय

-भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने झंडी देकर जत्था रवाना किया।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। श्री सर्वब्राह्मण सभा द्वारा 21 अगस्त 2025 दिन गुरुवार को बाबा महाकाल की उज्जैन तक धार्मिक यात्रा का आयोजन किया। ब्राह्मण समाजजनों ने जय महकाल के जयघोष के साथ बीच राह तक खूब एन्जॉय किया।
सुबह जब रतलाम से उज्जैन के लिए यात्रा आरंभ हुई। तब यात्रियों का उत्साह देखते बना। विप्र समाज के गौरव भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, एम आई सी सदस्य विशाल शर्मा, सपना त्रिपाठी ने भगवा झंडा दिखाकर बस यात्रा प्रारंभ की। प्रदीप उपाध्याय ने ब्राह्मण एकता के समस्त प्रयास जो सभा द्वारा किए जा रहे हैं। इसकी सराहना करते हुए एकजुट रहने का आह्वान किया।


दिनभर यात्रियों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। स्थानीय मंदिरों में भी मत्था टेका। इसके बार शाम को रतलाम लोटे।
विप्र समाज के इस भव्य एवं सफल आयोजन में अखिल भरतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी ने श्री सर्वब्राह्मण सभा के कार्यों की सराहना की। भविष्य में होने वाले आयोजन में सहभागी बनकर कार्य करने के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारियों में अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, परामर्शदाता शान्तिलाल शर्मा,
ओमप्रकाश दधिच, महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पाठक, उपाध्यक्ष राजेश चाष्टा, सचिव नरेंद्र त्रिवेदी, उपाध्यक्ष सुनील गौतम, राजू हॉकी, दुर्गेश सुरोलिया, के.जी. आचार्य, आई.पी. त्रिवेदी, नयन व्यास, कुलदीप त्रिवेदी, शरद चतुर्वेदी, सुरेश दवे, राजेन्द्र जोशी, राजेन्द्र शर्मा, विशाल उपाध्याय, गिरीश शर्मा, मल्हार बक्शी, सुनील शर्मा, सुशील तिवारी, जयवंत गुप्ते, महेश ओझा, आरती त्रिवेदी, पुष्पा वासन, राधा जोशी, सीमा सुरोलिया, सपना दुबे, कोकिला ओझा, मंजू जोशी,रश्मि शर्मा रानू तिवारी, कमलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.