न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। इस रेल यात्री ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर रतलाम रेलवे स्टेशन का वीडियो अपलोड किया। इसमें रतलाम स्टेशन के रिटायरिंग रूम का थ्री स्टार जैसा किराया वसूलने के बाद रूम की दुर्दशा को लेकर रेलवे अधिकारियों को जमकर कोसा। यात्री कहता पाया गया कि 15 अगस्त को उसने रूम बुक किया था। रेलवे ने उसे इस दिन बदहाल रूम देकर तोहफा दिया है।









