Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिकाओं ने फहराया जीत का परचम, कश्मीर पवार विजेता व अवनी सांखला उपविजेता रही

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम मंडल खेलकूद संघ एवं रतलाम जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त द्वारा जिला स्तरीय अंडर 11, अंडर 13, अंडर 15, 17 व 19 उम्र वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के बैडमिंटन प्रतियोगिता 27 जून से 29 जून तक आयोजित की गई। 29 जून को सभी वर्गों के फाइनल मुकाबला खेले गए। जिसमें अंडर 11 बालिका वर्ग में विजेता काशवी पवार व उपविजेता अवनी सांखला रही। अंडर 13 की विजेता काशवी पवार व उपविजेता कर सिंह तंवर रही। अंडर 15 गर्ल्स में विजेता काशवी पवार व उपविजेता करा सिंह तंवर रही। अंडर 19 गर्ल्स में विजेता प्रचिती गिरा व उपविजेता सिद्धि सांखला रही।

बालक वर्ग अंडर 11 में अनिल अनिरुद्ध कटोरा विजेता व उपविजेता अखिल कुरैशी रही। अंडर 13 में विजेता हाउजर शाह जावरा व उपविजेता अन्य पांडे रहे। अंडर 15 वर्ग में विजेता रेहान खान जावरा व उपविजेता आदित्य कटोरा रहे। अंडर 17 में विजेता रेहान खान जावरा व उपविजेता वरण्यम व्यास रहे। अंडर 19 वर्ग में विजेता वर्णन व्यास व उपविजेता विराट सांखला रहे। इस अवसर पर रतलाम मंडल खेलकूद संघ अध्यक्ष एवं डीआरएम डॉ. अश्विनी कुमार, एडीआरएम अक्षय कुमार, सीनियर डीईएन कोऑर्डिनेशन पीयूष पांडे,  दीपक सांखला आदि अतिथि उपस्थित थे। खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान की गई। रतलाम जिला बैडमिंटन संघ के सचिव एवं मुख्य कल्याण निरीक्षक खेलकूद हरीश चांदवानी ने बताया कि सभी वर्गों में 80 प्रतियोगियों ने भाग लिया। जिला बैडमिंटन संघ के अशोक पोरवाल, महेंद्र पटवा, बिम्पी छाबड़ा, रमेश पीपाड़ा, अनिल भटनागर ने सहयोग दिया। मनोज लालवानी, सुमित कटियार, संभव सांखला दिशु आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.