Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

जीतू पटवारी पर एफआईआर का घटनाक्रम साजिश का हिस्सा, विरोध में कांग्रेस आंदोलन करेगी-पारस सकलेचा

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। अशोकनगर में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर 26 जून 2025 को दर्ज फर्जी एफआईआर का घटनाक्रम उनके खिलाफ शाजिश का हिस्सा है। हर घटनाक्रम में जांच के बाद कार्रवाई की जाती है। लेकिन पटवारी पर सीधे-सीधे द्वेषपूर्ण कार्रवाई की गई। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगी।
यह बात रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कही। सकलेचा के अलावा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया भी मौजूद रहे।
सकलेचा ने कहा कि पटवारी के खिलाफ यह एफआईआर न केवल बीजेपी की तानाशाही है। बल्कि यह विपक्ष को कुचलने की साजिश को उजागर करती है। पीड़ितों की आवाज को दबाने और सच्चाई को झूठ के नीचे दफन करने की उनकी घिनौनी रणनीति का जीता-जागता सबूत है। मोहन यादव सरकार का यह कृत्य लोकतंत्र पर काला धब्बा है। जिसे मध्यप्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
सकलेचा ने कहा कि अशोकनगर जिले के मूड़रा बरवाह गांव में गजराज लोधी और रघुराज लोधी ने आरोप लगाया कि स्थानीय सरपंच के पति और उनके साथियों ने उनकी मोटरसाइकिल छीनी। उनके साथ मारपीट की और अमानवीय रूप से उन्हें मानव मल खाने के लिए मजबूर किया। इस जघन्य अपराध की शिकायत लेकर पीड़ितों ने उसी दिन 10 जून 2025 को जनसुनवाई कार्यक्रम में अशोकनगर कलेक्टर से मुलाकात की। बावजूद उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों में से एक के आत्मदाह की कोशिश की खबर ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी। यह खबर बीजेपी सरकार और स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता को उजागर करती थी। जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत और मीडिया में चर्चा के 10 दिन बाद, यानी 25 जून 2025 को पीड़ितों ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से ओरछा में मुलाकात की। यह स्पष्ट करता है कि पीड़ितों ने स्वतः अपनी शिकायत को पहले कलेक्टर और फिर मीडिया के सामने उठाया था। ऐसे में जाहिर है कि पटवारी के कहने पर उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाए। पटवारी ने तुरंत अशोकनगर कलेक्टर से फोन पर बात की और इस मामले में 8 दिनों के भीतर कार्रवाई की मांग की। इस बातचीत के दौरान कलेक्टर ने भी पुष्टि की है कि पीड़ितों के आरोप उन्हें 10 जून 2025 को जन सुनवाई में प्राप्त हुए थे। पटवारी ने पीड़ितों के बयान और कलेक्टर से बातचीत का वीडियो उसी दिन सोशल मीडिया पर साझा किया, जो वायरल हो गया। इस वीडियो ने एक बार फिर स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता और प्रशासन की विफलता को उजागर किया। लेकिन बीजेपी की सत्ता की भूख और विपक्ष के प्रति उनकी घृणा ने इस मामले को एक शर्मनाक मोड़ दे दिया। 26 जून 2025 को पीड़ितों ने कलेक्टर को शपथ पत्र सौंपकर अपने बयान से पलट गए और दावा किया कि उन्होंने पटवारी के कहने पर झूठे आरोप लगाए। इसके आधार पर मुंगावली पुलिस ने उसी दिन पटवारी के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज की, जिममें उन पर जातिगत वैमनस्य फैलाने का बेबुनियाद आरोप लगाया गया। यह साफ है कि पीड़ितों को डराया-धमकाया गया और सत्ताधारी दल के दबाव में उन्हें झूठा बयान देने के लिए मजबूर किया गया।
सकलेचा ने कहा कि सत्ता के मद में चूर बीजेपी 1500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज कर चुकी है। इसी क्रम में अब पटवारी पर प्रकरण दर्ज किया गया। यह बीजेपी की तानाशाही और लोकतंत्र पर हमला है।
पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कटारिया के अलावा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, श्रीमती यास्मिन शैरानी, कमरुद्दीन कछुआया, शैलेंद्र सिंह अठाना, मीडिया प्रभारी रश्मि सिंह, बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी राजीव रावत उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.