Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

पुलिस ने 22 आदतन अपराधियों पर की कारवाई, निकाला जुलूस

न्यूज़ जंक्शन-18

-देर रात पुलिस की टीम ने की कार्रवाई।
रतलाम। पुलिस ने देर रात 25 आदतन अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। देर इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने बुधवार को इनका जुलूस निकाला।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा शहर में लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आम जन की सुरक्षा एवं अपराधियों में कानून का भय पैदा करने, चाकूबाजी एवं चोरी की घटनाओँ पर अंकुश लगाने अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के नेतृत्व में टीम गठित की। नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पटनवाला, उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान एवं शहर के चारों थाना प्रभारियों की टीम बनाकर शहर के ऐसे सक्रिय आदतन अपराधियों की धड़पकड़ का अभियान चलाया। इममें पूर्व में गंभीर अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहे है तथा वर्तमान में भी किसी गंभीर घटना कर सकते है। उनकी सर्चिंग की गई।
गत रात्रि में इसे 22 आदतन बदमाशों को अभिरक्षा में लिया जो संज्ञेय अपराध करने वाले थे। जिनके विरुद्ध पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कारवाई कराई जा रही है। सभी आदतन अपराधियों का जुलूस निकाला तथा एसडीएम कोर्ट में इन्हें पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में प्रभावी गश्त/पेट्रोलिंग करने एवं अवैध गतिविधियों एवं आदतन बदमाशों पर नजर रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.