Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

रतलाम के 17 खिलाड़ियों ने जयपुर में दिखाई करातेबाजी… राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया नाम रोशन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। जयपुर में हुई कराते चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रतलाम जिले के 17 खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीते। अलग-अलग इवेंट में खिलाड़ियों ने तकनीकी कौशल, अनुशासन और आत्म-नियंत्रण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

संस्था अध्यक्ष जयेश राठौर, सेक्रेटरी एवं टीम कोच सेंसई शेख शरीफ उद्दीन, टीम मैनेजर सेंसई शुभाम तलोदिया ने बताया कि बच्चों ने कई माह की कठिन मेहनत और अनुशासित अभ्यास के दम पर प्रतियोगिता में भाग लिया और सराहनीय प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता और अनुशासन का विकास करना था। संस्था के अध्यक्ष जयेश राठौर, यतेंद्र भारद्वाज, मनीष शर्मा, शुभम चौहान, चिराग असरानी, दीपक  यादव, विशाल राठौर, प्रद्युम्न राजपुरोहित, विनोद सिरोही, सिद्धार्थ राम मराठा ने इन बच्चों की प्रतिभा की खुले दिल से प्रशंसा की और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इन खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए:-

स्वर्ण पदक विजेता:- श्रद्धा तलोदिया, राज वर्धन हरोड़, लकी गवली, एंजल धाकड़, लीना गोसर, नहल  खान, अंजुम शेख, लखन चावरे।

रजत पदक विजेता:-आशुतोष प्रजापत। 

कांस्य पदक विजेता:- दिव्या भगोरा,  तनु पांचाल, वेदांश सिंह भाटी, दर्शन परिहार, चित्रांश कटरा, मयंक प्रताप सिंह राठौर, अजीम खान, हर्ष राज सिंह चौहान।

Leave A Reply

Your email address will not be published.