
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पिछले दिनों हुई बारिश के। चलते डीआरएम ऑफिस के निचले तल ने पहली बार स्विमिंग पूल की शक्ल ले ली है। इसकी वजह मोटी पगार पाने वाले रेलवे के इंजीनियर व परिसर में चल रहे निर्माण में इनके द्वारा बनाई गई अनुपयुक्त प्लानिंग है। हालात यह रहे कि दो दिन में डीआरएम ऑफिस के निचले तल पर चारों ओर बारिश का पानी जमा हो गया। बल्कि इस प्लानिंग के मुख्य किरदार इंजीनियरिंग विभाग के ड्राइंग सेक्शन भी पानी से लबालब भर गया। ऑफिस परिसर में पानी जमा होने की सूचना पर बाद में अफसरों ने ताबड़तोब निकासी के इंतजाम के फरमान जारी किए।
दरअसल पिछले एक से डेढ़ माह से ऑफिस परिसर के पिछले भाग में डीआरएम चेम्बर विस्तार के लिए निर्माण किया जा रहा है। इसकी प्लानिंग भी इंजीनियरिंग विभाग के आला अफसरों की देखरेख में मंजूरी हुई। लेकिन इसकी सतही लेवल ऑफिस के फ्लोरिंग से भी नीचा कर दिया।
गत दिवस हुई झमाझम बारिश ने इंजीनियरिंग विभाग की विशेष टेक्नोलॉजी की पोल खोल कर रख दी। बारिश के पानी का रिसाव ऑफिस के पिछले गेट से होता चला गया। कुछ ही मिनटों में इसने स्विमिंग पूल की शक्ल अख्तियार कर ली।
इसी टेक्नोलॉजी से पूरे रेल मंडल के अंडर ब्रिज व सब-वे बने हैं। वे भी बारिश में लबालब पानी से गुलज़ार दिखाई देंगे।
