Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

एमएस की ताज़ा हलचल….युवा समिति गठित, 10 कर्मचारियों ने संगठन की सदस्यता ली गई, किया स्वागत

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की रतलाम शाखा की युवा समिति का गठन किया गया। साथ ही 10 कर्मचारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सभी का स्वागत कर पुष्पाहार पहनाए गए।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में 28 मई 2025 को बैठक हुई। इसमें मजदूर संघ कार्यालय रतलाम में मंडल कार्यालय शाखा रतलाम की युवा समिति का गठन किया गया। जिसमें सभी युवा समिति के पदाधिकारियों का मंडल मंत्री/मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। सर्वसहमति से मंडल कार्यालय शाखा का युवा अध्यक्ष जयन्त अग्रवाल एवं युवा सचिव लक्ष्मण परिहार को बनाया गया। कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसके पूर्व शाखा के कर्मचारियों द्वारा मज़दूर संघ की सदस्यता ली गईं। जिनमें से प्रमुख रूप से गोपाल भाटी, अजीराम धाकड़, प्रेमचन्द सेन सहित 10 कर्मचारियों द्वारा सदस्यता ग्रहण की गई।
मंडल मंत्री नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी युवाओं को एवं नए जुड़े साथियों को रेल हित एवं संगठन हित में कार्य करना चाहिए। संगठित रहकर सभी रेल और संगठन के विकास में भागीदार बने।
इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, गौरव दुबे, नरेन्द्र सिंह सोलंकी, जे.सी. बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव बापी चौधरी, रणधीर गुर्जर, इमरान खान, विकास राठौर, नवनीत कुशवाह, नीरज यादव, सोहराब खान, राजेंद्र यादव, अंशुल खन्नीवाल, महेंद्र बोरासी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक मंडल मंत्री दुबे ने किया एवं आभार चौधरी ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds