Logo
ब्रेकिंग
संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष....राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्... लूणी रीछा स्टेशन पर मचा हड़कंप.... ट्रेन में धुंआ निकलते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए रतलाम में पहली बार पट्टाभिषेक महोत्सव का नज़ारा....पंचामृत से अभिषेक, मंत्रोच्चार के बीच आनंद गिरी मह... मंदसौर टावर वेगन डिरेलमेंट का फंसा पेंच....मामले को दबाने में उलझे जिम्मेदारी, व्हील बदलना पड़ रहा भा... नन्ही शतरंज प्रतिभा का कमाल...कायरा नैनानी मप्र राज्य शतरंज चैंपियनशिप अंडर-7 वर्ग में शानदार प्रदर्... डाक्टरी जांच पर सवाल....बड़ौदा ड्यूटी पर गए लोको पायलट भगीरथ मीणा का हार्टअटैक से निधन, आधे घंटे पहले... रेलवे फाउंटेन के चेम्बर जाम, गनीमत है कुत्ते नहीं बैठ रहे, पेयजल स्थान पर गंदगी, यात्री पानी पिए तो ... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा.... नानीबाई का मायरा कथा में लीन हुए श्रद्धालु, छप्पन भोग के सा...

पहलगांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश….रतलाम के पत्रकारों ने काली पट्टी बांध कर पाकिस्तान का नक्शा जलाया

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम प्रेस क्लब के आह्वान पर पत्रकार और अन्य नागरिक दोपहर 12 बजे कोर्ट चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से रैली के रूप में सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम अनिल भाना को सौंपा। ज्ञापन का वाचन प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने किया। इसमें आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया पहलगाम क्षेत्र में हुई आतंकी घटना में 28 निर्दोष टूरिस्ट की जान गई। यह अमानवीय और बर्बर है, बल्कि यह हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती भी है। इस प्रकार की घटनाएं देश के एकता और अखंडता पर कुठाराघात है। इस दौरान पाकिस्तान का नक्शा भी जलाया। हमले का शिकार हुए लोगो को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक संगठन के पदाधिकारी और अभिभाषक मौजूद रहे।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष गोस्वामी, सचिव यश शर्मा, उपाध्यक्ष अमित निगम, सुजीत उपाध्याय, हिमांशु जोशी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र केलवा , सहसचिव रमेश सोनी, मुबारिक शैरानी, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भट्ट,राजेश पोरवाल, दिनेश दवे, केके शर्मा, दिव्यराजसिंह राठौर , सिकन्दर पटेल, शुभ दशोत्तर, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पाटनी, शरद जोशी, रमेश टांक, राजेश जैन, राजेश मूणत, सुरेन्द्र जैन, गोविन्द उपाध्याय, संतोष जाट, अजीत मेहता, नीरज शुक्ला, नरेन्द्र जोशी, कमलसिंह, विजय मीणा, सुधीर जैन, जितेन्द्रसिंह सौलंकी, भेरूलाल टांक,असीमराज पाण्डेय, सौरभ कोठारी, किशोर जोशी, भुवनेश पंडित, हरिवंश शर्मा, महेश पुरोहित, राजेश पुरोहित, सौरभ पाठक, दिलावरसिंह देवड़ा, अदिति मिश्रा, यशवंतसिंह राठौर, समीर खान, विनोद वाधवा, निलेश बाफना, चेतन्य शर्मा, उत्तम शर्मा, उमेश मिश्रा, विवेकानंद चौधरी, राजेश दरक, नवीन टांक, हुसैन खान, अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष अभय शर्मा, एडवोकेट सुनील पारिख,

समाजसेवी जितेन्द्र टांक, युवा किसान संघ अध्यक्ष राजेश पुरोहित , जांगीड़ ब्राह्मण संघ के जनक नागल, किसान नेता समरथ पाटीदार, समाजसेवी आबिद मीर, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ये मांगें रखीं ज्ञापन में

– इस जघन्य आतंकी हमले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाई जाए।

– हमले के दोषियों की तत्काल पहचान कर उन्हें कठोरतम सजा दी जाए।।

– शहीदों के परिवारों को समुचित मुआवजा और पुनर्वास सहायता प्रदान की जाए।

– जम्मू-कश्मीर और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए।

– आतंकवाद को प्रोत्साहन देने वाले तत्वों और संगठनों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की जाए।

– बांग्लादेश में हिन्दूओ के साथ हिंसा रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाए।

– मणिपुर में शांति स्थापित करने एवं नागरिको की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.