Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

उर्वशी कनिक का निधन… घबराहट हुई तो बेटा कार से रेलवे अस्पताल ले गया, रास्ते में ही दम तोड़ा

-रेलवे चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर कमल कनिक को पत्नी शोक।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे डीआरएम ऑफिस में कार्यरत चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर कमल कनिक की धर्मपत्नी उर्वशी कनिक (52) का मंगलवार शाम को आकस्मिक निधन हो गया। इनके निधन की सूचना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। परिवार सहित समाज व इष्टमित्रों में शोक की लहर छा गई।
कजिन अंकल रिटायर्ड रेलकर्मी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि उर्वशी को शाम 5.30 बजे अचानक घबराहट होना शुरू हुई। उस वक्त पति कमल ड्यूटी पर ऑफिस थे। मां विमला कनिक बीमार होने से रेलवे अस्पताल में भर्ती थी। घर पर बेटा भावेश अपनी मां उर्वशी के साथ था। जैसे ही तबीयत बिगड़ी बेटे भावेश ने पिता कमल को सूचना दी। ताबड़तोड़ स्वयं कार से मां को रेलवे अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत बताया दिया। डॉक्टर ने अटैक की आशंका जाहिर की। इससे बीच राह ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही वेलफेयर सेक्शन के साथी, रेलवे कर्मचारी, सीनियर डीओएम अजय ठाकुर सहित अन्य अधिकारी रेलवे अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद शव को घर लाया गया।
शवयात्रा निवास महेश नगर से बुधवार को सुबह 10.30 बजे जवाहर नगर मुक्तिधाम पहुंचेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.