Logo
ब्रेकिंग
रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया…विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता विभाग द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता विभाग द्वारा उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, समानता और बाबा साहेब के आदर्शों को स्मरण करते हुए आयोजित किया गया।

इस अवसर पर रतलाम विभाग, जिला एवं प्रखंड स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख राहुल सोनी, विभाग सहसंयोजक राजाराम अहोरी, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला सह मंत्री अक्षय गोमै, जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला सहसंयोजक योगेंद्र कुशवाह, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल शामिल रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से बाबा साहेब के संविधान, सामाजिक न्याय और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.