Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा...

बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करें…वक्ताओं ने जीवन पर प्रकाश डाला, प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया

-एससी/एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसो. द्वारा रेलवे सांस्कृतिक सभागृह में किया आयोजन।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसो. द्वारा 14 अप्रैल भारतरत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जन्म जयंती समारोहपूर्वक मनाई। पदाधिकारियों ने बाबा साहब की जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम शाम 6 बजे से नई रेलवे कॉलोनी स्थित सांस्कृतिक सभागृह में शुरू हुआ।
इसमें मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री बी सुंदरम रहे। अध्यक्षता एसो.के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.सी वर्मा द्वारा की गई।

समारोह में एसो.के जोनल वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरसी वर्मा व मंडल मंत्री पीएन वर्मा ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। उनके द्वारा किए गए कार्यों व आदर्शों पर चलने एवं उन्हें जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। समारोह में बच्चों के द्वारा कविता एवं जीवनी के बारे भाषण देने पर इनाम भी बांटे गए। जिसमें दिव्यांशी मीणा, आलोक वर्मा एवं छोटे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस समारोह में पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के शिवलहरी शर्मा व मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा जी मंडल मंत्री प्रशांत पांडे मौजूद रहे।
कार्यक्रम में एसो.के मंडल अध्यक्ष रामावतार वर्मा, गगन छपरी (अति. मंडल सचिव) भारत सिंह सोलंकी (मंडल कोषाध्यक्ष), प्रदीप महावार, प्रकाश बुनकर, हरिमोहन वर्मा, मोहनलाल मीना, रामप्रकाश शाक्य, रविन्द्र वर्मा, सीताराम मीणा, नूतन वर्मा, बीपी बंसीवाल, हेमराज बैरवा व सुरेश मीना मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.