Logo
ब्रेकिंग
बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन

न्यायालय में पेश, आतंकी फ़िरोज को कड़ी सुरक्षा में जेल भेजा, एनआईए पहुंची रतलाम

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जयपुर ब्लास्ट की साज़िश में शामिल अलसुफ़ा संगठन का फाउंडर सदस्य आतंकी फ‍िरोज उर्फ सब्‍जी पिता फकीर मोहम्‍मद को गुरुवार न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद इसे जेल भेज दिया गया है।
फिरोज पर पुलिस से झूमाझपटी करने के आरोप में पृथक से प्रकरण दर्ज कर इसे आरोपी बनाया गया है।
कड़ी सुरक्षा के बीच आतंकी को सुबह न्यायालय लाकर सीजीएम सपना भारतीय कतरोलिया के समक्ष पेश किया गया। वहां से इसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। इधर, मामले की अगली कड़ी में जयपुर से एनआईए की टीम रतलाम पहुंची।
बता दें कि अलसुफा संगठन के प्रमुख पांच संस्‍थापक सदस्‍यों में प्रमुख व संगठन का खजांची फ़िरोज ब्लॉटिंग साजिशकर्ता में यह आखरी सदस्य था।जबकि इससे पहले सभी पकड़े गए है।
मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात पुलिस को सूचना मिली थी कि फ‍िरोज रतलाम में भी कोई घटना को अंजाम देने वाला है। साथ ही रतलाम में ही यह शरण लिए हुए है। मुखबिर सूचना पर इसे आनंद कॉलोनी स्‍थ‍ित बहन के यहां से पकड़ा। पहले इसने पुलिस टीम से झूमाझटकी की, खुद को छुड़ाने के प्रयास भी किया। लेकिन इसे दबोच लिया गया। आतंकी के जेल में चले जाने के बाद इसके रतलाम में बहन सहित नजदीकी रिश्तेदारों से पूछताछ की कार्रवाई की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.