Logo
ब्रेकिंग
बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन

पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को धमकीभरा मैसेज… फेसबुक पेज पर लिखा-घर से बाहर निकले तो जान का खतरा

-पुलिस में शिकायत के बाद मामले में प्रकरण दर्ज।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी फेसबुक पेज पर जान से मारने की धमकी मिली है। उनके आधिकारिक फेसबुक पेज Himmat Kothari के रजिस्टर्ड व्हाट्सएप नंबर पर शाम 5. 29 बजे मैसेज प्राप्त हुआ है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई है।
बता दें कि धमकी मिलने का यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व वर्ष 2009-10 में रतलाम में हुए दंगों के बाद भी कोठारी को दुबई से धमकी मिली थी।


इस बार धमकी देने वाले ने फेसबुक पेज पर संदेश में लिखा कि यदि कोठारी घर से बाहर निकले तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हिम्मत कोठारी के बेटे ने तुरंत माणक चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी भेजने वाले की पड़ताल की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.