Logo
ब्रेकिंग
निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ...

एक संगत गुड़ीपड़वा, एक पंगत की गोठ….गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजनों के साथ उत्साहपूर्वक मनाई महर्षि गौतम जयंती

-शहर के रामगढ़ स्थित श्रीराम मंदिर पर दिनभर हुए आयोजन, शोभायात्रा में समाजजन शामिल।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा व महर्षि गौतम जयन्ती गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजनों के साथ उत्साहपूर्वक मनाई गई। दिन में धार्मिक अनुष्ठान व शाम को शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद एक पंगत, एक संगत के साथ समाजजनों द्वारा सामूहिक गोठ के तहत भोजन प्रसादी ग्रहण की गई।


कार्यक्रम रामगढ़ स्थित प्राचीन राम मंदिर में धूमधाम में हुए।
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के लोगों में भारी उत्साह रहा। सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवाताचार्य पंडित योगेश्वर शास्त्री ने हवन की आहुतियां सम्पन्न करवाई। हवन में समाज के अध्यक्ष राजेश तिवारी, श्रीमती ममता तिवारी, महिला सभा की अध्यक्षा श्रीमती सविता तिवारी, रघुनंदन तिवारी, अशोक चास्टा, राजेश डोरिया, गोपाल पांड्या ने स्पत्निक आहुतियां दी।


हवन और धार्मिक अनुष्ठान् के पश्चात समाज के भव्य नवीन भवन पर निर्माण उपरांत महर्षि गौतम की प्रतिमा पुनः स्थापित की गई। इस अवसर पर नवीन व्यास राजेश शर्मा, अनिल पुरोहित, पूर्व पार्षद श्रीमती वंदना पुरोहित, अर्पित तिवारी, सुनील शर्मा, एमके चौबे, रवि रंजन त्रिपाठी, राजेश जोशी, पंडित गोपालकृष्ण शर्मा, मुकेश द्विवेदी, राकेश जोशी, राकेश आचार्य, अर्पित शर्मा, राजेश चाष्टा, कपिल व्यास सहित अनेकों समाज जन उपस्थित थे।
आयोजन की अगली कड़ी में शाम 4.30 बजे मन्दिर से बैंड-बाजे के साथ रथ में श्री महर्षि गौतम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में समस्त समाजजन, महिला-पुरूष व बच्चों की उपस्थिति रही। जिन समाजजन को चलने में परेशानी थी, उनके लिए वाहन व्यवस्था की गई। शोभायात्रा के मन्दिर वापसी के पश्चात महा-आरती व स्नेह-भोज (सामूहिक समाज गोठ) हुआ। इसमें समस्त समाज जन अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सामाजिक एकता व समाज शक्ति का परिचय दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.