Logo
ब्रेकिंग
निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ...

संयुक्त विरोध प्रदर्शन में अड़े…किसी कीमत बड़ौदा का लोको पायलट, सहायक पायलट, ट्रेन मैनेजर को रतलाम नहीं आने देंगे

-यूनियन एवं मजदूर संघ का संयुक्त प्रदर्शन लगातार रहेगा।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम मंडल का संयुक्त प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष हृदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में 28 मार्च को शाम 5 बजे रतलाम प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर स्थित लॉबी में प्रदर्शन प्रारंभ हुआ। प्रदर्शन में पदाधिकारियों ने उद्बोधन में कहा कि किसी भी कीमत पर बड़ौदा मंडल का लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर रतलाम मंडल में नहीं आएगा। 4 अप्रैल को होने वाली मीटिंग में रतलाम मंडल के पक्ष में निर्णय नहीं आता है तो कार्मिक हड़ताल करेंगे। प्रदर्शन में प्रमुख मांग बड़ौदा मंडल के लोको पायलट को रतलाम मंडल की मालगाड़ी संचालन करने के विरोध में रखा गया। बड़ौदा मंडल रतलाम मंडल में इसको देखते हुए दोनों ही मान्यता प्राप्त संगठन आज शाम को एकीकृत क्रू लॉबी पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन रखा गया। यह प्रदर्शन नियमित रनिंग कर्मचारियों की मांगों को लेकर नियमित रखा जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान युवा मंडल सचिव बेनी प्रसाद मीणा, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सुशील मिश्रा, अशोक तिवारी, श्रीमती नमिता कुमायूं, अश्विनी ऐलेकजेनडर, अरविंद शर्मा के अलावा तमाम रनिंग के कर्मचारी इस प्रदर्शन में उपस्थित रहे। यह समस्त जानकारी यूनियन मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.