Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

श्रीराम बने सिरमौर…. सितारों के बीच बिखेरी अपनी चमक, सेलिब्रिटी के बीच रतलाम का नाम भी चमका

-रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड बना भारत का सर्वश्रेष्ठ खेल प्रमोशन बोर्ड।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दिन, शुक्रवार व समय था शाम का…। स्थान, मुंबई की होटल ताज महल का रहा…। मौका वहां मौजूद इंडियन स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी व स्टार…व इनके बीच रतलाम की चमक बिखेरती रतलाम की ही एक शख्शियत का था।

बात हो रही  रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर श्रीराम प्रजापति की।

दरअसल होटल ताज में ‘द हिंदू’ राष्ट्रीय अंग्रेजी समाचार पत्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड को संपूर्ण देश-विदेश में खेल को प्रोत्साहित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ पीएसयू घोषित करते हुए पुरस्कृत किया गया। श्रीराम प्रजापति का उल्लेख इसलिए कि ये रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर है।

मौके पर खेल जगत की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हस्तियों में शामिल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी टेनिस लिएंडरपेस, शतरंज के चैंपियन विश्वनाथन आनंद, वर्तमान में ओलंपिक पदक विजेता मनुभाकर, स्वप्निल और पैरा ओलंपिक के ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों सहित आईसीसी अध्यक्ष जय शाह विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की ओर से जॉइंट सेक्रेटरी रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड रविंदर कुमार के अलावा रतलाम के रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर श्रीराम प्रजापति उपस्थित थे, जिनकी यहां बात की जा रही है।
बता दें कि प्रजापति रतलाम रेल मंडल के मुख्य कार्यालय अधीक्षक हैं। वर्तमान में ये रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, नई दिल्ली में भारतीय रेलवे के स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर के रूप में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में कार्यरत है। इन्होंने कहा कि यह उपलब्धि रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के प्रेजिडेंट और डीजी DG (HR), वाइस प्रेजिडेंट सहित अन्य (AM (HR), Secretary/RSPB, Addl.Secretary/RSPB, Joint Secretary/RSPB, SO/RSPB all ZR/PU Sports Associations, Coaches Players, Supporting Staff, Sports Coordinators/Game Incharges) सभी विभागीय एडमिनिस्ट्रेटिव ऑथोरिटी के मार्गदर्शन और समन्वित निर्देशन का परिणाम है।

भारतीय रेलवे बैडमिंटन टीम के मैनेजर रहे:-श्री राम प्रजापति को रेलवे बोर्ड ने गत वर्ष यूरोप के पोलैंड में भारतीय रेलवे बैडमिंटन टीम के मैनेजर के रूप में नामित किया था। जहां इन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन किया। परिणाम स्वरूप भारतीय रेलवे टीम ने फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन टीम को शिकस्त देते हुए खिताब जीता था। प्रजापति रतलाम मंडल में रहते हुए भी कई खेल, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े रहे है। रतलाम की सामाजिक संस्थाओं, रेला कर्मचारी संगठनों, एसोसिएशंस ने श्रीराम प्रजापति की उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.