Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

पेंशनर्स से बोले नए डीआरएम…. दो दिन में ही रतलाम भा गया, रेलकर्मियों व पेंशनर्स की समस्याओं को समझूंगा

-पेंशनर एसोशिएशन ऑफ रेलवेज की टीम डीआरएम से मिलने के बाद सीएमएस से की सौजन्य भेंट
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पेंशनर एसोशिएशन ऑफ रेलवेज पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार को डीआरएम अश्विन कुमार तथा सीएमएस से सौजन्य मुलाकात की। नए डीआरएम पेंशनर्स से आत्मीयता से मिले। इनसे कहा कि दो दिन के अंतराल में ही रतलाम भाने लगा है। विश्वास दिलाया कि रेलवे कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्याओं को समझूंगा। सभी के सहयोग से विकास व हितों के मुताबिक काम करेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष एलएस भटनागर, मंडल मंत्री रफ़ीक मंसूरी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप बारोटिया, संयुक्त सचिव शशिकान्त वर्मा सहायक मंडल सचिव चंपालाल गडवानी मौजूद रहे।
बता दें कि पेंशनर एसोशिएशन ऑफ रेलवेज वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ व एनएफआईआर से संबंधित है। हाल ही में इस संगठन का गठन किया गया है।

पेंशनर्स के लिए मासिक शिविर लगाएंगे

डीआरएम से मिलने से पहले सभी पदाधिकारी सीएमएस (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) राजेश कुमार बेन से मिलने रेलवे अस्पताल पहुंचे।
सीएमएस ने बताया कि पेंशनर्स के हित में प्रयास करेंगे कि फरवरी 2025 से माह के दूसरे बुधवार या अन्य दिन को क्रमवार विशेषज्ञ डॉक्टर को बुलाया जाएगा। अस्पताल के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी पेंशनर्स का चेकअप कर संबंधित समस्याओं पर उन्हें सुझाव एवं मार्गदर्शन दिए जाएंगे। रेलवे अस्पताल में आईपीडी वार्ड के गेट पर May I Help You पर बैठे कर्मचारी से अस्पताल से सम्बंधित जानकारी ले सकते है। उन्होंने पेंशनर्स को अधिक से अधिक सहयोग की बात कही

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.