Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा...

मंडल मुखिया का स्वागत… अश्‍वनी कुमार ने 54वें डीआरएम के रूप में पदभार ग्रहण किया

-रेल अफसरों व ट्रेड यूनियनों के लीडर ने किया स्वागत
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। तबादला आदेश के बाद रतलाम रेल मंडल में आए अश्‍वनी कुमार ने पहली जनवरी पर नए डीआरएम के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। वे मंडल के 54वें डीआरएम है। रतलाम आने के बाद से लेकर पदभार ग्रहण करने तक स्वागत व परिचय का सिलसिला जारी है। लेकिन अधिकृत रूप से पद संभालने के बाद स्वागत का सिलसिला दिलभर चला।
अश्‍वनी कुमार की पूर्व मध्‍य रेलवे, उत्‍तर पश्चिम रेलवे व उत्‍तर रेलवे में परिचालन, वाणिज्‍य, विजिलेंस
एवं संरक्षा विभाग के विभिन्‍न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रेलवे बोर्ड में प्‍लानिंग व विजिलेंस में पदस्‍थ रहे। साथ ही दिल्‍ली मेट्रो एवं क्रिस (सीआरआईएस) में महाप्रबंधक के पद पर भी रहे।


पढ़ाई की बात की जाए तो आईआईटी दिल्‍ली से बी.टेक की स्‍नातक उपाधि एवं आईआईएम बेंगलूरू से
मैनेजमेंट एंड पब्लिक पॉलिसी में पोस्‍ट ग्रेजुएशन की है। इसके साथ ही नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर एंड मैसाचुसेट्स इंस्‍टीट्यूट ऑफ
टेक्‍नालॉजी (एमआईटी यूएसए) से अर्बन ट्रांस्‍पोर्टेशन में पीएचडी की उपाधि ली है।बएमआईटी यूएसए से पीएचडी उपाधि के दौरान ट्रांसपोर्टेशन में उत्‍कृष्‍ट नवाचार (इनोवेशन) के लिए एमआईटी क्‍लाइमेट कोलैब द्वारा
‘बेस्‍ट इनोवेशन इन ट्रांस्‍पोर्टेशन’ पुरस्‍कार प्रदान किया गया। रतलाम मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक के रूप में पदस्‍थ रहने से पूर्व मुख्‍य वाणिज्‍य प्रबंधक(यात्री प्रबंधन) के पद पर पूर्व तटीय रेलवे भुवनेश्‍वर में पदस्‍‍थ थे।

संगठन के पदाधिकारी बुके लेकर पहुंचते रहे

नए डीआरएम के पदभार ग्रहण करने के बाद दिनभर स्वागत का सिलसिला जारी रहा। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर व मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के साथ टीम मजदूर संघ डीआरएम अश्विन कुमार के स्वागत के लिए पहुंची।

वही, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारठ व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में टीम ने मुलाकात की। ऑल इंडिया एसटीएससी यूनियन के मंडल के पदाधिकारी आरसी वर्मा के साथ साथियों ने परिचय दिया। सभी ने बुके देकर स्वागत किया।
इससे पहले सभी ब्रांच अधिकारियों ने समिति हॉल में डीआरएम से मुलाकात की। तब सभी का विस्तार से परिचय लिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.