Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

Sports News…तैयारियां चरम पर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 25वें खेल चेतना मेला का शुभारंभ

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती का आयोजन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित 25वां खेल चेतना मेला के रजत जयंती वर्ष में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम आ रहे है। सीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। वहीं दूसरी ओर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के साथ कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, निर्मल लुनिया, सचिव प्रद्युम्न मजावदिया, क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा, खेल संयोजक आर.सी. तिवारी आदि उपस्थित रहे।

मंत्री काश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 दिसंबर को रतलाम आएंगे। यहां वे नेहरू स्टेडियम में खेल चेतना मेला के शुभारंभ समारोह में उपस्थित होंगे। यहां पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा निकाले जाने वाले मार्च पास्ट की सलामी लेकर खेल चेतना मेला का विधिवत शुभारंभ करेंगे। रजत जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। सीएम के रतलाम आगमन की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी तैयारियों में जुट गए है। खेल चेतना मेला के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के दौरान यहां मुख्यमंत्रीजी के आगमन को लेकर कलेक्टर, एसपी टीम के साथ पहुंचे और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित आयोजन समिति सदस्यों से चर्चा कर आयोजन से जुड़ी जानकारी ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.