-पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवे द्वारा पेंशनर दिवस के आयोजन में सीएमएस डॉ. राजेश कुमार बेन ने दिए टिप्स।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवे द्वारा पेंशनर दिवस उत्साह से वे.रे.मजदूर संघ कार्यालय में मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार बेन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रतलाम रहे। विशेष अतिथि मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर व मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि एवं पी.ए.आर. के पदाधिकारियों द्वारा माँ सरस्वती एवं पेंशनर दिवस के जनक डीएस नाकारा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलन कर किया गया।
मुख्य अतिथि राजेश कुमार बेन ने बताया कि सेवानिवृत्ति के पश्चात अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करें। संयमित भोजन करें तथा समय-समय पर स्वास्थ की जांच करवाए। दोस्तों एवं परिवार मे खुश रहने का प्रयास करें।
विशेष अतिथि अभिलाष नागर एवं प्रताप गिरी ने अपने सम्बोधन मे पेंशनर्स से आगृह किया कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए मजदूर संघ के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले है।
इस अवसर पर पी.ए.आर. के मंडलमंत्री मो.रफीक मंसुरी एवं अध्यक्ष एल.एस.भटनागर द्वारा पेंशनर दिवस के उपलक्ष्य मे सभी पेंशनर्स को शुमकामनाएं दी।

इसी उपलक्ष्य मे एस.बी.आई. लाईफ इंश्योनेंस के प्रबन्धक महेन्द्र सिंह राठौर द्वारा सभी पेंशनर्स को मोतियों की माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके लम्बी उम्र एवं स्वस्थ रहने की शुभकामनाऐ दी गई।
इस अवसर पर प्रदीप बारोटिया, चम्पालाल गडवानी, प्रेमसिंह सिसोदिया, अख्तर हुसैन, शशिकान्त वर्मा, कुन्दन सिंह बिस्ट, विक्रम सिंह रजावत, आर.एस.भाटी, दिलीप कुलकर्णी, श्रीमती प्रभा पाण्डे, श्रीमती रमा श्रीवास, श्रीमती मनोरमा गेहलोत, सदुर खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन व आभार अरुण गर्ग ने किया।
