Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा...

ऐसे हुई जीत की राह आसान…लक्ष्मण बनकर निभाया राम का साथ, हनुमान सहित सेना ने किया कमाल, किला भेदकर अपने नाम की जीत

-वेस्टर्न रेलवे  मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी सहित टीम ने आखरी ताकत झोंकी
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की जीत के बाद भी खुशियों का सिलसिला अभी थमा नहीं है। वहीं जीत के किरदार व प्रमुख पात्र अपनी मेहनत को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस जीत में मंडल मंत्री अभिलाष नागर के साथ ही जिन किरदारों ने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। इसमें मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी व ब्रांच पदाधिकारी सहित मैदानी टीम शामिल है।


मंडल अध्यक्ष गिरी की बात करें तो इन्होंने मंडल मंत्री नागर के साथ अनुज लक्ष्मण जैसी आक्रामक भूमिका निभाई। बल्कि अन्य सदस्यीय विजेता टीम में शामिल रहे हनुमान सहित संगठन की राम सेना का बेहतरीन पराक्रम व बाहुबल रहा। जिन्होंने मिलकर किला ढहाते हुए जीत हासिल की।
स्वभावतः शांत मिज़ाज के माने जाने वाले मंडल अध्यक्ष गिरी कार्यकर्ताओं को जोड़े रखने में माहिर है। ये रनिंग सहित अन्य कैटिगरी के वोट हासिल कराने में सफल रहे।
दूसरी ओर चुनावी परिदृश्य में जेसी बैंक डायरेक्टर वाज़िद खान ने टीम में हनुमान का रोल अदा किया। दरअसल मंडल में अधिकांश वोटर्स के रूप में जेसी बैंक के सैकड़ों अंशधारी शामिल है। चुनाव पूर्व वाजिद ने सेक्शनों में इनसे संपर्क कर अपनी समझाईश से इन्हें वोट में तब्दील करने का काम किया।

इन्होंने ने निभाई अपनी-अपनी भूमिका

सीनियर इंस्टिट्यूट के पूर्व सचिव वापी चौधरी- चुनाव के दौरान डीआरएम ऑफिस में मंडल पदाधिकारी के साथ सक्रिय जनसंपर्क में जुटे रहे। तीन दिन की वोटिंग व काउंटिंग के दौरान कार्यकर्ताओं के लिए खाने के मैनेजमेंट की सफलतम जिम्मेदारी निभाई।

सीडब्ल्यूसी मेम्बर महेंद्र सिंह राठौर- सेक्शनों में मंडल जनसंपर्क के अलावा संगठन के आईटी मामलों में सराहनीय योगदान दिया। ये नागर व गिरी के साथ जनसंपर्क में पूरे समय साथ रहे। बल्कि प्रचार के लिए एक मैदानी नेटवर्क तैयार किया।

सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे- संगठन की उपलब्धि से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट को मीडिया हाउस तक सर्कुलेड करने में बेहतर योगदान रहा। ये नागर के मुख्य सिपेसालर के रूप में संगठन में कदम-दरकदम काम करते रहे।

सहायक मंडल मंत्री महेंद्र गौतम- इन्होंने संगठन के प्रचार के लिए 21 दिनों का निजी अवकाश लेकर मंडल के सेक्शनों में खूब प्रचार किया। बल्कि अपने अनुभव से युवा नेताओं को संगठित कर टीम के रूप में उन्हें काम करने के लिए प्रेरित किया।

इनकी भी रही सराहनीय भूमिका

अतुल राठौर, सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी एवं बलराम बढ़गोटीया, योगेश पाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सीडब्ल्यूसी सदस्य गौरव संत, शाखा सचिव रणवीर सिंह गुर्जर, संजय कुमार, दीपक गुप्ता, अखिल शर्मा, गौरव ठाकुर, शाखा अध्यक्ष विशाल गुप्ता, हिमांशु पिटारे, धीरज प्रजापति, पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवेज के सहायक मंडल मंत्री चंपालाल गडवानी, डीआर पाल, मजदूर संघ के ही अरविंद शर्मा, सुमित गर्ग, इमरान खान, अमित चौहान,अशोक टंडन, दिनेश छपरी, रवि पाटीदार, सुनील डागर, रूप सिंह बघेल, जयंत अग्रवाल, राजकुमार द्रविड़ सहित भारी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.