Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवेज….पहली बार मनेगा संगठन का सेलिब्रेशन, पेंशनर्स-डे पर होंगे कई आयोजन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवेज द्वारा पहले आयोजन के तहत पेंशनर्स-डे मनाया जाएगा। शनिवार दोपहर में संगठन के पदाधिकारियों की रेलवे स्टेशन स्थित मजदूर संघ कार्यालय में बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों ने फैसला लिया। इससे पहले मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर व मंडल अध्यक्ष प्रपात गिरी के नेतृत्व में मान्यता चुनाव में जीत पर बधाई दी गई। साथ ही पदाधिकारी ने विजेता टीम का सम्मान भी किया।
सहायक मंडल मंत्री चंपालाल गडवानी ने संगठन की जानकारी देते हुए कहा कि पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवेज एनएफआईआर से संबद्ध संगठन है। बैठक में 17 दिसंबर दोपहर 3 बजे पेंशनर्स डे मनाने के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस दिन संगठन के कार्यकलापों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सीनियर पेंशनर्स का सम्मान किया जाएगा।

बैठक के पहले पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीत पर मंडल मंत्री अमिलाष नागर व टीम को बधाई एवं शुभकामनाए दी।स्वागत के दौरान जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, पीएआर अध्यक्ष लोकेश भटनागर, मंडल मंत्री रफ़ीक मंसूरी, सहायक मंडल मंत्री चंपालाल गडवानी, दिलीप कुलकर्णी, कोषाध्यक्ष अरुण गर्ग, पांडुरंग, जितेंद्र सिंह तोमर
सहित अन्य मौजूद रहे।

 

विजय चौधरी व पाइंट्समैन ने किया स्वागत

हाल ही में मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण करने वाले चेकिंग कर्मचारी विजय चौधरी सहित पाइंट्समैन टीम द्वारा मजदूर संघ के मंडल पदाधिकारियों का किया स्वागत किया गया। टीम को मजदूर संघ की ओर से पूर्ण सहयोग करने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.