Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

सीए मयूरी चौरड़िया की चमक…मुख्यमंत्री यादव ने ब्रिटेन में किया विदेशी निवेशकों के साथ संवाद

-रतलाम की बेटी सीए चौरडिय़ा ने निभाई अहम भूमिका।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। 25 नवंबर से 29 नवंबर तक मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने ब्रिटेन (विदेश यात्रा) में दौरा किया। विदेशी निवेशकों के साथ संवाद करके प्रदेश की विदेश नीति को तथा उन्हें निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। निवेश के सभी क्षेत्रों में रिनिवल एनर्जी, हाइड्रोजन गैस, सोलर प्लांट, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल रिवॉल्यूशन, एजुकेशन इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की। रतलाम की बेटी सीए मयूरी चौरड़िया ने एंजल इन्वेस्टर के रूप में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में रिनिवल एनर्जी हाइड्रोजन गैस, सोलर प्लांट ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है और विदेशी निवेशकों की इन क्षेत्रों में अधिक रुचि हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो 2500 करोड़ का इन्वेस्टमेंट रीवा सोलर प्लांट के लिए आगे भविष्य में करने के लिए प्रयासरत है। इसी दिशा में वह जरूरी कदम उठा रहे हैं। सीएम यादव ने सभी निवेशकों को फऱवरी 25 में भोपाल में होने वाले इन्वेस्टर समिट में शमिल होने का भी निमंत्रण दिया है।
इसी क्रम में आगे इंदौर और भोपाल से डायरेक्ट लंदन के लिए एयर कनेक्टिविटी के प्रपोजल पर भी जोर दिया गया। इन सभी कार्यों में प्रदेश की बेटी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वह हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।
इसी क्रम में चोरडिय़ा ने यूनियन केबिनेट टूरिज्म एंड कल्चर मिनिस्टर गजेंद्र शेखावत से मिलकर के भारतीय परंपरा और संस्कृति को विदेश में बनाए रखने तथा जैनिज्म का महत्व समझाते हुए जैन परंपरा को बढ़ाने की विचारधारा पर भी जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। जिसके लिए सेफ्टी और सिक्योरिटी के मानक तय किए जाने चाहिए। उनका दृढ़ता से पालन किया जाना चाहिए। अगर विदेश से टूरिज्म को बढ़ाना है तो हमारे हमें अपना इंफ्रास्ट्रक्चर भी बेहतर करना होगा।
सभी मंत्रियों के साथ चर्चा में चौरड़िया ने यूनियन कैबिनेट मिनिस्टर स्मृति ईरानी के साथ भी मीटिंग की गई। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर लिखी गई किताब मोदीयालॉग का लंदन (ब्रिटेन) में विमोचन किया गया। उन्होंने बताया कि मोदी के नेतृत्व में भारत देश ने विदेशी पटल में अदभुत ख्याति प्राप्त की है। उसकी अनुमोदन की और उसकी सराहना की। हमें प्रदेश की बेटी और उनके द्वारा प्रदेश के विकास में उठाए गए सभी कदमों पर गर्व है। इस दौरे के बाद प्रदेश में 60000 करोड़ के निवेश होने की संभावना बताई जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.