Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

अरसे बाद मिले गोत्रबंधु, बाग-बाग हुए दिल… धमाल-चौकड़ी, मेल-मिलाप व व्यंजनों के लुफ्त के साथ बीता दिन

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। लंबे समय बाद शहर रविवार को शहर के महू रोड स्थित होटल समता सागर में बाफना गौत्र परिवार का तृतीय सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में गौत्रबंधुओं को मनोरंजक गेम खिलाए गए, वहीं वरिष्ठजनों के साथ प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इसमें बाफना गौत्र परिवार की बहन-बेटियां भी उत्साह के साथ शामिल हुईं। अंत में सभी ने सुस्वादिष्ट भोजन प्रसादी का लुत्फ उठाया।
सम्मेलन को लेकर सुबह से चहल-पहल शुरू हो गई थी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में गौत्रबंधु एकत्र हो गए। सभी एक-दूसरे से परिचय और मेल-मिलाप करने में व्यस्त हो गए। शांतिलाल बाफना, अजीत बाफना, पीयूष बाफना, अर्पित बाफना, संजय बाफना ने बताया कि सर्वप्रथम गौत्रबंधुओं ने खुशनुमा मौसम में स्वल्पाहार का लुत्फ उठाया।


इसके बाद बाफना गौत्र बंधुओं की कुलदेवी सच्चियाय माताजी की आरती की गई। भक्तराज अंकित भटेवरा द्वारा विधिपूर्वक आरती करवाई गई। तत्पश्चात प्रतिभा सम्मान और धमाल-चौकड़ी का दौर शुरू हुआ। अंत में सभी ने भोजन प्रसादी का लुत्फ उठाया। संचालन संजय बाफना ने किया। आभार सुभाष बाफना ने माना।

इनका हुआ सम्मान

शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में नाम चमकाने वाली प्रतिभा डा. सौरभ बाफना, भावी बाफना, उद्योगपति सारांश बाफना, सीए राहिल बाफना, इंजीनियर अवि बाफना, प्राची बाफना, मिती बाफना का सम्मान किया गया। सम्मेलन में हाउजी, चेयररेस सहित कई मनोरंजक गेम भी खिलाए गए। सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम में सफल बनाने में शांतिलाल बाफना, श्रेणिक बाफना, ओमप्रकाश बाफना, रतनलाल बाफना, सुशील बाफना, अशोक बाफना, विनोद बाफना, अजीत बाफना, पीयूष बाफना, पंकज बाफना, अर्पित बाफना, हेमंत बाफना, मंजू बाफना, मुकेश बाफना, मन्नू बाफना, देवेंद्र बाफना, नीलेश बाफना, रितेश बाफना, विवेक बाफना, प्रबल बाफना आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.