Logo
ब्रेकिंग
निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ...

यूनियन का 1920 से 104 वर्ष पुराना इतिहास…सभा में महामंत्री भोसले बोले- सिर्फ कर्मचारियों के लिए लड़ी लड़ाई, राजनीतिक पार्टी से लेना-देना नहीं

-रतलाम में दो स्थानों पर हुई आमसभा, यूनियन का बताया गया इतिहास।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन एवं ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के जोनल स्तर पर मान्यता के चुनाव 4, 5, 6 दिसंबर को होने जा रहे हैं। इसे लेकर रतलाम मंडल पर आज वेस्टर्न रेलवे में यूनियन के महामंत्री जेआर भोसले ने दो सभाएं संबोधित की। सुबह 8 बजे लोकोमोटिव केयर सेंटर,( डीजल शेड) एवं दोपहर 12.30 बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सभा को संबोधित किया। महामंत्री भोसले ने संबोधन में बताया कि वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन 1920 से 104 वर्ष पुरानी यूनियन कर्मचारी संगठन है। यह संगठन किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ा हुआ है। यह हमेशा कर्मचारियों के हित में काम करता है।

1920 से लेकर अभी तक जो लड़ाई सिर्फ यूनियन ने कर्मचारियों के लिए लड़ी है। उसमें सुरक्षा से संबंधित हो या कर्मचारियों के हित की बात हो, हमेशा कर्मचारियों के हित में लड़ती आ रही है। यूनियन द्वारा बोनस, ड्रेस एलाउंस, ट्रांसपोर्टेशन एलाउंस, रात्रि कालीन भत्ता, उच्च श्रेणी के पास सुविधा जैसे कई मुद्दों पर कर्मचारियों का हित दिलाया है। इस प्रदर्शन में यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी के अलावा मंडल के पदाधिकारी ने संबोधित किया।

प्रदर्शन के दौरान सहायक मंडल मंत्री ह्रदेश पांडे, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, सहायक संगठन मंत्री सुनील चतुर्वेदी, सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी, सामान्य शाखा सचिव पंकज पवार, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान, इलेक्ट्रिकल मेडिकल शाखा सचिव रणजीता वैष्णव, यातायात शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव हेमंत मिश्रा, उपाध्यक्ष मनीष जोशी, युवा मंडल सचिव बेनी प्रसाद मीणा, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, सचिव भूपेंद्र गुर्जर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, महिला युवा समिति उपाध्यक्ष नमिता कुमायूं , अंतिम बाला गर्ग के अलावा कई रेल कर्मचारी इस प्रदर्शन में उपस्थित रहे। यह समस्त जानकारी यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.