Logo
ब्रेकिंग
निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ...

पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने किया चुनावी शंखनाद…मुंबई में संयुक्त बैठक में संगठनों का खुला समर्थन

-आयोजन में 700 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मान्यता के चुनाव को लेकर पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद द्वारा 8 नवम्बर को मुंबई में संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एसटीएससी सहित अन्य संगठनों में परिषद को खुला समर्थन देने का वादा किया है। चुनावी हलचल तेज होते ही परिषद के मंडलीय पदाधिकारी ने मोर्चा संभाल लिया है। हर हाल में परिषद को जीत दिलाने का संकल्प लिया गया।
मुंबई में आयोजित संयुक्त बैठक में पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के जोनल महामंत्री संजय शुक्ला ने बताया कि आगामी मान्यता चुनाव में पूरे देश में परिषद का डंका बज रहा है।कर्मचारियों ने परिषद को विजय दिलाने का निश्चय किया है।
बीआरएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री मंगेश देशपांडे ने बताया कि सभी जोन, मंडल में पुरानी पेंशन दिलाने के लिए पूरे देश में संघर्ष जारी है। हम अपनी मांग मंगवा कर रहेंगे। परिषद निश्चित विजय हासिल करेगी।


एससीएसटी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल बेरवा ने बताया कि देश में तीसरे विकल्प की तैयारी हो चुकी है। जिसमें सभी एसोसिएशन ने पूर्ण रूप से समर्थन दे दिया है। जिसमें पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद, बीआरएमएस के साथ हर कदम पर खड़ा है। मान्यता प्राप्त चुनाव में पूरे जोश के साथ विजय हासिल करवाएंगे। परिषद के रतलाम मंडल प्रवक्ता सुजीत शर्मा ने बताया कि पश्चिम रेलवे के मुख्यालय पर 700 से अधिक कार्यकर्ता ने भाग लेकर मीटिंग को सफल बनाया।
जिसमें परिषद के सभी मंडल और शाखा पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी एसोसिएशन पदाधिकारी ने पूर्ण रूप से समर्थन देकर परिषद को विजय श्री दिलाने का संकल्प ले लिया है। जोनल संगठन मंत्री शिवलहरी शर्मा ने बताया कि चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। परिषद ताकत से चुनाव लड़ेगी कि सफल होगी।

बैठक में मुख्य रुप से ये रहे थे उपस्थित

(1) संजय शुक्ला, जोनल महामंत्री (पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद)
(2,) शिव प्रसाद साहू, उपमहमंत्री (पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद)
(३) मंगेश देशपांडे, राष्ट्रीय महामंत्री (बीआरएमएस)
(४) बी. एल. बेरवा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (एसटीएससी एसोसिएशन)
(५) श्रीमती शकुंतला बावल (जोनल अध्यक्ष) एसटीएससी एसोसिएशन
(६) ओपी. बेरवा (ज़ोनल महामंत्री) एसटीएससी एसोसिएशन
(७) प्रकाश जादव राष्ट्रीय महामंत्री (पीकेटीए)
(८) पुष्पेंद्र यादव, राष्ट्रीय महामंत्री (ओबीसी) एसोसिएशन
और अन्य एसोसिएशन ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.