Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

चुनावी दौरा, सभाओं का आयोजन…..वेस्टर्न रेल्वे मजदूर संघ के महामंत्री एवं अध्यक्ष का तीन दिवसीय रतलाम मंडल दौरा 12 से

-रेलवे संगठनों की मान्यता चुनाव: इंदौर, उज्जैन, रतलाम व दाहोद में होंगी मीटिंग एवं सभाएं।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मान्यता चुनाव को लेकर नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडियन रेल्वे मेन (एनएफआईआर ) से संबधित वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के नेताओं के चुनावी दौरों की शुरूआत होने जा रही है। मजदूर संघ के महामंत्री एवं एनएफआईआर के संयुक्त महामंत्री आरजी काबर, झोनल अध्यक्ष शरीफ खान पठान, सहायक महामंत्री बीके गर्ग रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 12, 13 एवं 14 नवंबर को गेट मीटिंग लेकर शाखा एवं मण्डल स्तर के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। रतलाम मंंडल में मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में चुनाव रणनीति तय कर मूर्त रूप देने की जवाबदारी मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी सहित सभी मण्डल पदाधिकारियों को सौपी जा चुकी है।

बता दें कि कर्मचारी संगठनों की मान्यता के लिए चुनाव  4 एवं 5 दिसम्बर दो दिन रहेंगे। रनिंग स्टॉफ( लोको पायलट -गार्ड ) को वोट डालने तीसरे दिन 6 दिसम्बर का अतिरिक्त दिन भी दिया गया। जिसमें मंडल के 12844 कर्मचारी सहित पूरी भारतीय रेलवे के लगभग 13 लाख कर्मचारी अपनी पसंदीदा संगठन का चुनाव करेंगे। रतलाम मंडल में 26 पोलिंग बूथ पर रेल कर्मचारी अपना मतदान करेंगे।

इस तरह रहेगा चुनावी दौरा

नेताओं का चुनावी दौरे में 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे इंदौर कोचिंग डिपो इंदौर मे गेट मीटिंग एवं शाम 4 बजे उज्जैन स्टेशन में आम सभा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन, 13 नवंबर को प्रातः 7:30 बजे डीजल शेड रतलाम मे गेट मीटिंग रहेगी। प्रातः 11:30 बजे मजदूर संघ कार्यलय रतलाम में कार्यकर्त्ता सम्मेलन एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। 14 नवंबर को प्रातः 11:30 बजे जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट दाहोद में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदाधिकारियों की बैठक होगी। शाम 4:30 बजे दाहोद वर्क शाप पर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया है।

उक्त गेट मीटिंग मे वेरे मजदूर संघ द्वारा रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों, संगठन की उपलब्धियों के साथ साथ पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग को लेकर मजदूर संघ द्वारा आंदोलन तेज करने की योजना की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही रेल कर्मचारियो के स्थानीय मुद्दों को लेकर भी मीटिंग मे पदाधिकारियों चर्चा की जाएगी। महामंत्री एवं अध्यक्ष के तीन दिवसीय दौरे को लेकर वेरे मजदूर संघ के समर्थको मे खासा उत्साह है। पिछले मान्यता चुनाव की तरह इस बार भी वेरे मजदूर संघ को मान्यता चुनावों मे एक नंबर पर स्थापित करने के लिए मजदूर संघ के समर्थक आशान्वित है। मजदूर संघ रतलाम मण्डल में पूर्व मंडल मंत्री बीके गर्ग एवं वर्तमान मण्डल मन्त्री अभिलाष नागर द्वारा रतलाम मण्डल के रेल कर्मचारियों के हित मे किए गए कार्यों को लेकर कर्मचारियो के बीच में जा रहे है। जिसमें सातवा वेतन आयोग के विकल्प, बैंन्चिंग, पदोन्नति पर विकल्प चयन, समय बद्ध पदोन्नति, अनुकम्पा नियुक्ति जैसे मुद्दों पर संगठन की पूर्ण सफलता एवं ट्रांसफर पालिसी मे आंशिक सुधार, नए रेल आवासो का निर्माण, विभागीय पदोन्नति परीक्षाओं का आयोजन, सर्विस रिमूवल प्रकरणो, चार्ज शीट जैसे मुद्दों पर आंशिक सफलताओं को लेकर कर्मचारियों के बीच जाकर वेरे मजदूर संघ के चुनाव चिन्ह गुलाब के फूल पर मतदान करने की अपील संगठन द्वारा की जा रही है। मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं अध्यक्ष प्रताप गिरी द्वारा अधिक से अधिक रेल कर्मचारियों से सभी गेट मीटिंग मे शामिल होने का अनुरोध किया है। उक्त जानकारी मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे द्वारा प्रदान की गई है।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.