Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल… नई कार्यकारिणी का गठन, पहली पहल आंवला नवमीं पर अन्नकूट

-कार्यकारिणी द्वारा नवयुवकों को संगठित करके समाज हित में कार्य करने का संकल्प।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अर्पित शर्मा द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस कार्यकारिणी में स्नेहिल उपाध्याय को उपाध्यक्ष, पीयूष व्यास को सचिव, सचिन पुराणिक को कोषाध्यक्ष और मयंक तिवारी को सह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
जानकारी देते हुए अर्पित शर्मा ने बताया कि समाज के वरिष्ठजनों एवं नगरसभा की सहमति से यह गठन किया गया है।
समाज के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को गति प्रदान करने, समाज के युवाओं में जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का निर्वहन कराने के उद्देश्य से यह गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यकारिणी नवयुवकों को संगठित करके समाज हित में अनेक कार्य करेगी।
समस्त कार्यकारिणी द्वारा समाज की पहली पहल के रूप में आंवला नवमी पर अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा। यह आगामी कार्यों की शुरुआत का प्रतीक होगा।
इस नए गठन से समाजजनों में हर्ष का माहौल है और अध्यक्ष अर्पित शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित दायित्ववान बंधुओं को शुभकामनाएं दी हैं।

नवीन गठित कार्यकारिणी की लिस्ट-

Leave A Reply

Your email address will not be published.