Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

पत्रकारों से सीधा संवाद…..पूरे प्रदेश में रीजनल कॉन्क्लेव से औद्योगिकीकरण का वातावरण बना- एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप

– ग्लोबल समिट में देंगे रतलाम निवेश क्षेत्र का प्रेज़ेंटेशन
– पत्रकार दीप मिलन समारोह में हुआ सीधा संवाद
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अर्थव्यवस्था को चलाने में खेती, सर्विस सेक्टर, माइनिंग और उद्योग के क्षेत्र का अहम योगदान होता है। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम परियोजनाओं का बड़ा महत्व है, उसे दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में पांच नेशनल कॉन्क्लेव किए गए हैं, जिनसे पूरे प्रदेश में औद्योगिकीकरण का वातावरण बना है। कॉन्क्लेव से दस हजार उद्यमियों से संवाद हुआ है। हर विधानसभा क्षेत्र में हमने जनप्रतिनिधियों से कहा है, यदि उनके क्षेत्र में उद्योग की संभावना है तो भूमि चिन्हित कर ले। हम नया औद्योगिक क्षेत्र बनाएंगे। मंत्री बनने के बाद 16 स्थान पर भूमि चिन्हित की गई है, जहां सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग लगेंगे। सरकार नए युवा उद्योगपतियों को आगे लाने के लिए कृत संकल्पित है।


यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने पत्रकार दीप मिलन समारोह में कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव आदि मंचासीन रहे। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव को नए स्वरूप में आयोजित करने के बाद कई प्रस्ताव मिले है। इसमें प्रमुख उद्योगपतियों के साथ जिले के उद्यमी को भी बुलाते है, जो नए व्यवसाय चालू करना चाहते है।


मंत्री काश्यप ने रतलाम के विकास की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 10 सालों में आधारभूत संरचनाएं तैयार हो गई है। निवेश क्षेत्र का कार्य शुरू हो चुका है। इसका 17 करोड़ का एक टेंडर पहले हो चुका है, अब 320 करोड़ का दूसरा टेंडर हुआ है। इसमें पानी, बिजली, सड़कों की व्यवस्था की जाएगी। निवेश क्षेत्र में 350 से 400 प्लाट लघु उद्योगों के लिए रहेंगे। भोपाल में फरवरी में होने वाली ग्लोबल समिट में रतलाम के निवेश क्षेत्र का पूरा प्रेजेंटेशन देश के सामने रखेंगे। 8 लेन एक्सप्रेस-वे के समीप होने से निवेश क्षेत्र में उद्योगों के आने की संभावनाएं और अधिक बढ़ेगी।
काश्यप ने बताया कि रतलाम में एयरपोर्ट के लिए भूमि चिन्हित हो चुकी है। निवेश क्षेत्र के लिए पानी का प्रबंध कनेरी डैम से होगा। फार्मा कंपनियों के लिए भी यहां बहुत अवसर है। अगले 5 साल में निवेश क्षेत्र के कारण नई संभावनाओं के साथ नया रतलाम बनेगा। इस औद्योगिक क्षेत्र को जल्द से जल्द प्रदेश और देश के नक्शे पर स्थान मिलेगा। शहर में नगर निगम के माध्यम से 50 बीघा भूमि पर रिजनल पार्क बना रहे हैं। रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल की उपलब्धि ने पूरे विश्व में रतलाम का मान बढ़ाया है। रतलाम के मीडिया की भूमिका सदैव सकारात्मक रही है और भविष्य में भी शहर विकास के लिए मीडिया की भूमिका सकारात्मक रहे यहीं कामना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.