Logo
ब्रेकिंग
पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ...

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित होंगी रतलाम की शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री

– 5 सितंबर को स्वर्ण जयंती हॉल प्रशासन अकादमी भोपाल में होगा समारोह
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री को 5 सितंबर को स्वर्ण जयंती हॉल प्रशासन अकादमी भोपाल में होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
इस आयोजन में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 14 एवं गतवर्ष के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त 2 शिक्षकों का चयन किया गया। इसमें श्रीमती अग्निहोत्री को भी शामिल किया गया है।
बता दें कि सीएम राइस विनोबा स्कूल की नवाचारी शिक्षिका श्रीमती अग्निहोत्री रेलवे कर्मचारी सुरेंद्र अग्निहोत्री की पत्नी है। श्रीमती अग्निहोत्री राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 से सम्मानित है।
आयोजन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2024 के लिए चयनित शिक्षकों को 25 हजार रुपए तथा गत वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को भी 5 हजार रुपए की सम्मान निधि, शॉल, श्रीफल, एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले शिक्षकों को आयोजन पश्चात् एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा।

अन्य कई पुरस्कार व सम्मान भी मिले

श्रीमती अग्निहोत्री वर्तमान में सी एम राइज विनोबा स्कूल रतलाम में कार्यरत है। सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में कार्य करने पर इन्हें 2023 में राष्ट्रपति पुरस्कार, 2021 में राज्यपाल पुरस्कार, पर्यावरण संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा प्लास्टिक टाइड टर्नर चैंपियनशिप सम्मान मिला। इसके साथ ही जिला इको क्लब मास्टर ट्रेनर,आनंद विभाग की जिला समन्वयक और अंग्रेजी की मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य किया। इनके यूट्यूब चैनल के माध्यम से करीब 42000 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।इनके द्वारा बनाए गए वीडियो को मप्र शिक्षा विभाग द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में दूरदर्शन के माध्यम से भी प्रसारित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.