Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

रेलवे मान्यता के चुनाव….बिगुल बजते ही लगी आचार संहिता, परिणाम आने तक ट्रेड यूनियनों की सुविधाओं पर रोक

-परिषद पदाधिकारी बोले- हमारी आपत्ति पर प्रशासन ने निकाले आदेश
-संगठनों ने शुरू किया सेक्शनों में कर्मचारियों से जनसंपर्क।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे में ट्रेड यूनियन की मान्यता के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद आचार संहिता लागू कर दी गई है। इससे परिणाम आने तक मान्यता प्राप्त संगठनों की तमाम सुविधाओं पर रेल प्रशासन ने रोक लगा दी है।
इधर, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी बोल रहे है कि उनकी आपत्ति के बाद रेल प्रशासन ने संगठनों की सुविधाएं चुनाव अवधि तक खत्म कर दी है। परिषद के जोनल संगठन मंत्री शिव लहरी शर्मा ने बताया कि मान्यता प्राप्त संगठन वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ व वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन कई वर्षों से सुख-सुविधाओं का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। जिसे तत्काल प्रभाव से रेल प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गई है। दिसंबर तक इन्हें मिलने वाली सुविधाएं जैसे स्पेशल पास, स्पेशल छुट्टी और अन्य सुविधाओं पर रोक लगा दी गई है।

सहायक महामंत्री पुष्पेंद्र पराशर ने बताया कि चुनाव के 4, 5, 6 दिसंबर 2024 को होने वाले हैं। 9 सितंबर को मोडिलिटी जारी की जाएगी एवं 12 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने की संभावना है।
मंडल प्रवक्ता सुजीत शर्मा ने बताया कि संगठन सदैव राष्ट्रहित, रेल हित, मानव हित के सिद्धांत पर कार्य करती है। परिषद पुरानी पेंशन की मांग को लेकर सदैव संघर्षशील रहेगी। जब तक पुरानी पेंशन की मांग पूरी नहीं होती है तब तक पूरे देश में संघर्ष जारी रहेगी।

परिषद ने सेक्शनों में किया जनसंपर्क

सहायक मंडल मंत्री सुरेश मीणा के साथ अन्य कार्यकर्ता ने जनसंपर्क किया गया। जिसमें आगामी मान्यता प्राप्त के चुनाव के लिए विभिन्न विभागों में कर्मचारी की समस्याओं की जानकारी ली। जोनल संगठन मंत्री शर्मा ने बताया एसएन्डटी विभाग, इंजीनियरिंग विभाग और सभी विभागों में चुनाव के प्रति अलग ही उत्साह और जोश देखने को मिल रहे हैं। कर्मचारी परिषद को विजय प्राप्त के लिए समर्थन प्राप्त हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.