– रेलवे कॉलोनी माताजी मंदिर के आसपास की कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्थान बंजली एरिया बता दिया?
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पुलिस ने बीती रात कार्रवाई कर जुआरियों की धरपकड़ की तथा मौके से 3.30 लाख रुपए जब्त किए। इस कार्रवाई में 24 लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि कार्रवाई के बाद दर्शाए गए स्थान को लेकर सवाल उठ रहे है। रेलवे एरिया कॉलोनी स्थित माताजी मंदिर एरिया में की गई कार्रवाई के बाद पुलिस स्थान बंजली क्षेत्र बता रही है।
शहर की रेलवे कॉलोनी में जीआरपी की मिलीभगत व आरपीएफ के सुस्त रवैए के चलते जुआ-सट्टा का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। इसकी शिकायत लंबे समय से आ रही थी।
रहवासियों ने लोगों के आते-जाते फोटो व वीडियो के जरिए पुलिस को शिकायत की। मामला एसपी राहुल कुमार लोढा के संज्ञान के आने के बाद औद्योगिक पुलिस थाना को कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी लोढ़ा ने धरपकड़ के लिए स्पेशल टीम बनाई गई। शनिवार रात 10 बजे रेलवे कॉलोनी के करीब आवास में दबिश देकर जुआ खेलते 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 3.30 लाख रुपए भी बरामद किए है। बताया जा रहा कि एसपी ने जुआ पकड़ने के लिए सादी ड्रेस में कुछ पुलिसकर्मी को जुआ खेलने भेजा। जैसे ही जुआ खेलना शुरू हुआ, पुलिस ने कार्रवाई कर दी। एसपी की विशेष टीम में औद्योगिक थाना पुलिस का बल भी शामिल था।
जानकारी यह भी सामने आई कि रतलाम जीआरपी व आरपीएफ को अगस्त में रेलवे कॉलोनी के कर्मचारियों के परिवार ने वीडियो व फोटो बनाकर दिए थे। इसमें जुआ खेलने आ रहे लोग नजर आ रहे थे। मिलीभगत के चलते कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद शहर पुलिस के विशेष दस्ते ने जुआ खेलते लोगों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के लिए तीन बार बदले गए स्थान
प्रथम सूचना के मुताबिक असल कार्रवाई न्यू रोड स्थित माताजी एरिया के आवास में की गई। इसके बाद रेलवे कॉलोनी से सटे चीनी मिल एरिया बताया गया। अंततः कार्रवाई का स्थान बंजली स्थित शासकीय आवास दर्शाते हुए औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने इस आधार पर कार्रवाई की। अभी जुआ संचालन करने वाला पुलिस पकड़ से दूर है। इसे लेकर भी बड़े सवाल है।
इधर, मामले में जीआरपी थाना प्रभारी रश्मि पाटीदार को बीती रात जानकारी लेने चाही लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
