Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

पहला फ़ास्ट ट्रैक प्रमोशन….सीटीआई पद से सेवानिवृत्ति, उसी दिन खाली हुए पद पर डिप्टी सीटीआई को दी पदोन्नति

-वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के सुझाव पर डीआरएम ने की कार्रवाई।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल में सीटीआई पद से सेवानिवृत्ति पर खाली हुए पद पर उसी दिन डिप्टी सीटीआई को पदोन्नति देने की कार्यवाही का पहला मामला आया है। इससे डिप्टी सीटीआई को सीधे तौर पर खाली हुए पद पर पदोन्नति का लाभ मिल गया है।
खबर के साथ जो यह फ़ोटो लगाया जा रहा है। वह 30 अगस्त 2024 को सेवानिवृत हुए सीटीआई (L-7) छोटे लाल केथवास का है। फोटो में एक अन्य कर्मचारी केथवास की सेवानिवृत के कारण रिक्त हुए उच्च वेतनमान के पद पर डिप्टी सीटीआई (L-6) से सीटीआई (L-7) के पद पर 30 अगस्त को ही पदोन्नत किए गए मनोज खरे का है l
दरअसल वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की पिछली पीएनएम में ज्वलंत मुद्दे के रूप में डीआरएम रजनीश कुमार के समक्ष मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने सुझाव दिया था कि उच्च वेतनमान वाले कर्मचारी के सेवानिवृत वाले दिन ही उनके स्थान पर पात्र कर्मचारी के पदोन्नति आदेश जारी किये जाए। इससे कि उक्त पदोन्नति आदेश सेवानिवृत हो रहे कर्मचारी के हाथों से पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारी को प्रदान किया जा सके।
मजदूर संघ के पीएनएम मद के सुझाव को रतलाम मण्डल रेल प्रशासन ने अमल में लाते हुए पहली बार इस प्रकार आदेश जारी किए गए है। इस परम्परा से आगे भी कई कर्मचारी समय पर पदोन्नति प्राप्त कर लाभान्वित होंगे l
मंडल मंत्री नागर ने बताया कि मजदूर संघ रतलाम रेल मंडल के कर्मचारियों के हित में यह परम्परा शुरू करवाना बड़ी उपलब्धि है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.