Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

विश्व हिन्दू परिषद षष्टी पूर्ति वर्ष की हलचल… विहिप के केंद्रीय मंत्री अजय पारिख का दो दिवसीय प्रवास

-जावरा व रतलाम में 31 अगस्त और झाबुआ जिले में 1 सितंबर को बौद्धिक रहेगा।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अजय पारीक का दो दिवसीय प्रवास रतलाम विभाग में तय हुआ है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस एवं षष्टी पूर्ति वर्ष समारोह को लेकर रतलाम विभाग में केंद्रीय मंत्री अजय पारिख का यह प्रवास रहेगा।

जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हिन्दू परिषद षष्टी पूर्ति वर्ष को लेकर राम मंदिर निर्माण के बाद बड़ी संख्या में हिन्दू सम्मेलन बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।  जिसमें रतलाम विभाग में भी बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित होना है। जिसमें आपका जावरा व रतलाम 31 अगस्त और झाबुआ जिले में 1 सितंबर को बौद्धिक रहेगा। अजय पारिख वर्तमान में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री है और भोपाल क्षेत्र के पालक है। विभाग सह मंत्री पवन बंजारा ने बताया कि पूरे विभाग में षष्टी पूर्ति वर्ष को लेकर 24 अगस्त से लेकर 2 सितंबर तक 23 प्रखंडों में बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित होना है। जिसमे 200 खंडों और 500 ग्राम समिति तक की योजना बनाई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.