विश्व हिन्दू परिषद षष्टी पूर्ति वर्ष की हलचल… विहिप के केंद्रीय मंत्री अजय पारिख का दो दिवसीय प्रवास
-जावरा व रतलाम में 31 अगस्त और झाबुआ जिले में 1 सितंबर को बौद्धिक रहेगा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अजय पारीक का दो दिवसीय प्रवास रतलाम विभाग में तय हुआ है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस एवं षष्टी पूर्ति वर्ष समारोह को लेकर रतलाम विभाग में केंद्रीय मंत्री अजय पारिख का यह प्रवास रहेगा।
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हिन्दू परिषद षष्टी पूर्ति वर्ष को लेकर राम मंदिर निर्माण के बाद बड़ी संख्या में हिन्दू सम्मेलन बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जिसमें रतलाम विभाग में भी बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित होना है। जिसमें आपका जावरा व रतलाम 31 अगस्त और झाबुआ जिले में 1 सितंबर को बौद्धिक रहेगा। अजय पारिख वर्तमान में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री है और भोपाल क्षेत्र के पालक है। विभाग सह मंत्री पवन बंजारा ने बताया कि पूरे विभाग में षष्टी पूर्ति वर्ष को लेकर 24 अगस्त से लेकर 2 सितंबर तक 23 प्रखंडों में बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित होना है। जिसमे 200 खंडों और 500 ग्राम समिति तक की योजना बनाई गई है।
