Logo
ब्रेकिंग
धामनोद के अर्जुन पाटीदार का पहली ही बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581 अंक हासिल कर बढ़ाया जिल... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि...

वाहनों से निकली रैली, बाजारों में दिखी तिरंगे की शान …. राष्ट्रप्रेम के नारों, जोश के तरानों से राष्ट्रमय हुआ रतलाम

-शहर के विभिन्न मार्गों से निकली भाजपा और भाजयुमो की तिरंगा वाहन रैली।

रतलाम। स्वाधीनता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में विशाल तिरंगा वाहन रैली निकाली।

इस रैली में शहरवासी भारत माता के जयकारे लगाते हुए निकले। रैली से रतलाम शहर राष्ट्रमय हो गया। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन तिरंगा थामें आगे-आगे चले।


तिरंगा वाहन रैली का शुभारंभ दो बत्ती चौराहा से हुआ। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के साथ भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मंचासीन रहे।

तिरंगा वाहन रैली दो बत्ती चौराहा से आरंभ होकर काला घोड़ा चौराहा, कॉलेज रोड़, नाहरपुरा, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर, शहीद चौक, सैलाना बस स्टैण्ड, राम मंदिर, अलकापुरी चौराहा पहुंची।

इसके बाद भारत माता उद्यान में रैली का भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ समापन हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.