Logo
ब्रेकिंग
भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक...

वाहनों से निकली रैली, बाजारों में दिखी तिरंगे की शान …. राष्ट्रप्रेम के नारों, जोश के तरानों से राष्ट्रमय हुआ रतलाम

-शहर के विभिन्न मार्गों से निकली भाजपा और भाजयुमो की तिरंगा वाहन रैली।

रतलाम। स्वाधीनता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में विशाल तिरंगा वाहन रैली निकाली।

इस रैली में शहरवासी भारत माता के जयकारे लगाते हुए निकले। रैली से रतलाम शहर राष्ट्रमय हो गया। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन तिरंगा थामें आगे-आगे चले।


तिरंगा वाहन रैली का शुभारंभ दो बत्ती चौराहा से हुआ। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के साथ भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मंचासीन रहे।

तिरंगा वाहन रैली दो बत्ती चौराहा से आरंभ होकर काला घोड़ा चौराहा, कॉलेज रोड़, नाहरपुरा, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर, शहीद चौक, सैलाना बस स्टैण्ड, राम मंदिर, अलकापुरी चौराहा पहुंची।

इसके बाद भारत माता उद्यान में रैली का भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ समापन हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.