Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

मंत्री दरबार में रेलवे कर्मचारियों की उठी समस्या….. ओल्ड पेंशन बहाली की मांग व मान्यता चुनाव में बहुमत की जताई संभावना

-पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने कर्मचारी समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप से की मुलाकात।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेलवे कर्मचारी समस्याओं को लेकर पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप से मुलाकात की। उनसे पुरानी पेंशन की मांग को लेकर विस्तार रूप से चर्चा की गई। आगामी होने वाले मान्यता प्राप्त के चुनाव में पूर्ण बहुमत से मान्यता प्राप्त की संभावना जताई है।

ज़ोनल संगठन मंत्री शिवलहरी शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग चुनाव के प्रति है। पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों में विशाल जन समर्थन मिल रहा है। हमारी सबसे ज्वलंत मांग पुरानी पेंशन को लेकर रहेंगी।
मंडल पदाधिकारी ने बताया कि रेलवे में निजीकरण व निगमीकरण का पुरजोर विरोध हो रहा हैं।
मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा ने बताया कि पुरानी पेंशन को अगर लागू नहीं की गई तो एक बड़े आंदोलन की संभावना है।

मंडल मंत्री प्रशांत पांडे, मंडल उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, रनिंग शाखा सचिव रणजीत यादव, ऑपरेटिंग शाखा अध्यक्ष राधेश्याम चोटियां, एसएनटी कार्यकारिणी सदस्य प्रभात आनंद, सिग्नल एंड टेलीकॉम के शाखा सचिव मनोहर जांगीर, शाखा अध्यक्ष प्रेमराज मीना, वित्त मंत्री संजय राठौर, स्टेशन शाखा सदस्य मनोज सोनी के साथ अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। मंत्री कश्यप का स्वागत किया गया। जानकारी मंडल प्रवक्ता मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार शर्मा ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.