Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

परिषद का कार्यकर्ता सम्मेलन…300 से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच ओल्ड पेंशन सहित मुद्दों पर मंथन

-मंडल की कार्यकारिणी को भंग कर नई का गठन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मेघनगर, दाहोद, उज्जैन, सीहोर, नीमच, मंदसौर, चित्तौड़गढ़, मुंबई तथा दिल्ली से भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के श्रमिक गीत से की गई।
इससे पहले विशाल रैली का आयोजन भी किया गया। यह जूनियर इंस्टीट्यूट से लेकर रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी होते हुए रेलवे अस्पताल में विसर्जित की गई।
कार्यक्रम में विभिन्न एसोसिएशन की पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के अध्यक्ष केसी गोयल, एएलआरएसए के उपाध्यक्ष बत्ती लाल मीणा, डब्ल्यूआरटीए के अध्यक्ष राजेश यादव एवं आईआरएमओपीएस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नवीन बोकड़िया द्वारा पुरानी पेंशन पर विशेष चर्चा की गई।

नई कार्यकारिणी का गठन

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री बालमुकुंद पाटीदार, विभाग प्रमुख कृष्णा तंवर, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला मंत्री दिलीप पाटीदार, स्वाति जोशी स्वाति जोशी ने कार्यक्रम में सम्मिलित पुरानी मंडल कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जोनल महामंत्री संजय शुक्ला, सहायक महामंत्री पुष्पेंद्र, जोनल संगठन मंत्री शिव लहरी शर्मा जोनल अध्यक्ष कैलाश भावसार ने मंडल की कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इन्होंने किया संगठन का कार्यभार ग्रहण

(1) मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा
(2) मंडल मंत्री प्रशांत पांडे
(3) मंडल उपाध्यक्ष सीताराम मालवीय
(4) मंडल उपाध्यक्ष बृजेश पांडे
(5) सहायक मंडल मंत्री बाबूलाल मीणा
(6) सहायक मंडल मंत्री अखिलेश शर्मा
(7) सहायक मंडल मंत्री श्रीमती सुषमा राठौर
(8) मंडल कार्यकारिणी अध्यक्ष गणेश अवाना
(9) मंडल कोषाध्यक्ष संजय राठौर
(10) संगठन मंत्री विकास सोलंकी
(11) मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार शर्मा

इन्होंने यह कहा

भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय प्रभारी अशोक शुक्ला ने बताया कि आगामी होने वाले चुनाव में सभी जोन और मंडलों में विशेष तैयारी की जाए कुछ अच्छे-अच्छे कार्यकर्ताओं को जोड़कर चुनाव में विजय प्राप्त की जाए।

यह भी उपस्थित रहे

कार्यक्रम में विभिन्न शाखा के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। रामफूल मीणा, हरिशंकर मीणा, अशोक मीणा, रवि मीणा, राधेश्याम चोटिया, राधेश्याम नापित, बाबूलाल मीणा, पुष्पेंद्र करतार सिंह, पुरुषोत्तम मीणा, बृजेश पांडे, अनिल उपाध्याय, रामकृष्ण राठौर, संजय राठौर, रेखा कुमारी, माया देवी, आईडी मिश्रा, रामकृष्ण राठौर, प्रेम राज मीणा, शिवानंद, सुषमा राठौर, इरिस गोयल, विशाल, फूल सिंह, रामचंद्र सिंघानिया, सुरेश चंद मीणा, जगदीश डोंगरे, राकेश सिंह, प्रेम कुमार सैनी के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.