Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा...

मोदी का संबोधन, शपथ का आमंत्रण…कहा था-जीत में संगठन जिलाध्यक्षों की कड़ी मेहनत, रतलाम से प्रदीप उपाध्याय को भी आमंत्रण

– 8 जून को रात में राजधानी एक्सप्रेेस से दिल्ली रवाना होंगे।
-9 जून शाम 7.15 बजे होगा एनडीए की मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत दिवस इसका श्रेय मैदानी स्तर पर हुई कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने अपने संबोधन में देश के सभी कार्यकर्ताओं, प्रदेशाध्यक्ष सहित जिलाध्यक्ष की कड़ी मेहनत को स्वीकार किया था। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश सहित जिले के सभी अध्यक्ष को दिल्ली बुलवाया जा रहा है। रतलाम से जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को भी आमंत्रित किया गया है। इसके बाद वे 8 जून शनिवार को रात राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप भी फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे।

बता दें कि झाबुआ, आलीराजपुर व रतलाम संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिता नागरसिंह चौहान की बड़ी जीत हुई। रतलाम जिले से मिली लीड में जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की अहम भूमिका मानी गई। उनकी कड़ी मेहनत के चलते भाजपा प्रदेश संगठन के अलावा मंत्री चेतन्य काश्यप ने भी उपाध्याय की पीठ थपथपाकर उन्हें मिठाई खिलाई थी।


इधर, शुक्रवार को दिल्ली के सेंट्रल हाल में एनडीए की बैठक हुई है। इसमें संबोधित करते हुए मोदी ने देश, प्रदेश, जिला तथा मंडल अध्यक्ष की अहम भूमिका को अहम माना है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देशभर के जिलाध्यक्ष को आमंत्रित करने के लिए प्रदेश बॉडी को मैसेज किए।
रतलाम जिले से प्रदीप उपाध्याय को बुलावा मिलने के बाद इन्होंने ग्रामीण विधायक को भी इसका मैसेज किया है। मामले में उपाध्याय ने बताया कि उन्हें प्रदेश से फोन आने के बाद वे रात में दिल्ली रवाना हो रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.