Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

पोल लाइन का ठेका फर्म का, बिजली रेलवे की उपयोग…इलेक्ट्रिक पॉवर विभाग के संरक्षण से ठेकेदारों की मौज

संबंधित विभाग के इंजीनियरों की निगरानी संबंधी जिम्मेदारी। अनदेखी के चलते शासकीय संसाधनों का जमकर दुरुपयोग।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे कॉलोनी में बिजली केबल अंडरग्राउंड करने में सड़क खुदाई के दौरान ठेकेदार फर्म द्वारा हैमर मशीन चलाने के लिए सीधे तार जोड़कर बिजली का उपयोग कर रेलवे नियमों का मख़ौल उड़ाया जा रहा है। रेलवे की बिजली का गैर तरीके से किए जा रहे उपयोग को रोकने या निगरानी करने विभाग का कोई भी जिम्मेदार दूर तक नहीं दिखाई दे रहा था। इससे सांठगांठ की भी आशंका है।
बता दें कि रेलवे में विभिन्न कामों के ठेके के दौरान टेंडर नियम की शर्तों का स्पष्ट उल्लेख रहता है। इसके मुताबिक रेलवे की बिजली व पानी का उपयोग करना होता है। इसके लिए बाकायदा राशि वसूलकर रेलवे कोष में जमा करने के प्रावधान है।

नए पोल लगाने व केबलिंग का चल रहा काम

इलेक्ट्रिक पॉवर विभाग द्वारा टेंडर प्रकिया के बाद पिछले दिनों कॉलोनी में नए पोल खड़े किए गए। रेलवे ग्राउंड वाले छोर से सामने कॉलोनी के क्वार्टर लाइन की ओर केबल निकाली जाना है। इसलिए शनिवार को सड़क की बीच में से केबल आकार (चैनल) की खुदाई करवाई गई। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक हैमर मशीन को चलाने के लिए इसकी केबल को सीधे शांतिवन बगीचे में लगी छोटी डीपी से जोड़कर बिजली का उपयोग किया गया। विभागीय सूत्र यह भी आशंका जता रहे हैं कि इसके लिए फर्म द्वारा मंजूरी नहीं ली गई है। हालांकि इस काम में निगरानी की जिम्मेदारी एक जूनियर इंजीनियर की है। लेकिन मौके से नदारद थे तथा दूर तक दिखाई नहीं दिए।

यह भी अनदेखी

– रेलवे स्टेशन पर फर्म कर्मचारियों द्वारा धड़ल्ले से पानी का बेतरतीब उपयोग। ट्रैक धुलाई, कोच सफाई सहित प्लेटफॉर्म की धुलाई में रेलवे पानी का उपयोग।

-रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर को ठेकेदारों द्वारा गोदाम बनाएं गए है। इसमें बड़ी मात्रा में सीमेंट, ऑइल पेंट्स सहित अन्य निर्माण सामग्री रखी जा रही है।

इनका यह कहना

ठेकेदारों द्वारा रेलवे के नियमों से काम करने की शर्तें रहती है। इसके बगैर ठेकेदार कुछ भी मनमानीपूर्वक काम नहीं कर सकते। मामले को देखा जाएगा।
-खेमराज मीणा, जनसंपर्क अधिकारी रेल मंडल रतलाम।

Leave A Reply

Your email address will not be published.